नई पुरानी खबर

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का जन्म दिवस रतनपुर में भी धूमधाम से मनाया गया

सत्य ज्ञान समागम LIVE NEWS🌍🎥 (प्रिंट मीडिया व वेबपोर्टल)

बिलासपुर,: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का जन्म दिवस रतनपुर में भी धूमधाम से मनाया गया। श्री साव ने मंदिर का दर्शन कर मां महामाया देवी का आशीर्वाद लिया। राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई मित्रों का पद प्रक्षालन कर सम्मान किया। जन्म दिवस की खुशी में उप मुख्यमंत्री जी को लड्डुओं से तौला गया और सभी का मुंह मीठा कराया गया।प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी। उन्होंने लगभग 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 30 लाख रुपए के छह ई रिक्शा भी शामिल हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन सामाजिक संगठनों के अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने गुलदस्ता भेंटकर जन्म दिवस की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button