ब्रेकिंग न्यूज़
साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान”..!कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण..!अम्बिकापुर में वृत्त स्तरीय वन संरक्षण ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न..!ईद-ए-मिलाद पर्व को को लेकर जिले के थाना एवं चौकी में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील..!“राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार..!सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय संभागस्तरीय कार्यशाला की शुरुआत..!असामाजिक तत्वो पर तोरवा पुलिस की लगातार कार्यवाही ..!कांग्रेसी नेता की सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार..!साइबर जागृति अभियान का अटल विश्वविद्यालय में साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी..!थाना सिरगिटटी क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजी, नशाखोरी पर की गई कड़ी कार्यवाही..!पूर्व रंजिश में मारपीट कर मृत्यु कारित करने वाले फरार आरोपी को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार..!रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई..!साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान”..!कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण..!अम्बिकापुर में वृत्त स्तरीय वन संरक्षण ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न..!ईद-ए-मिलाद पर्व को को लेकर जिले के थाना एवं चौकी में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील..!“राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार..!सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय संभागस्तरीय कार्यशाला की शुरुआत..!असामाजिक तत्वो पर तोरवा पुलिस की लगातार कार्यवाही ..!कांग्रेसी नेता की सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी गिरफ्तार..!साइबर जागृति अभियान का अटल विश्वविद्यालय में साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी..!थाना सिरगिटटी क्षेत्र मे अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजी, नशाखोरी पर की गई कड़ी कार्यवाही..!पूर्व रंजिश में मारपीट कर मृत्यु कारित करने वाले फरार आरोपी को तोरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार..!रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार “राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के…

“राखी के धागे में विश्वास अपार, बहनों के साथ विष्णु भैया की सरकार..!

महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से सरिता राजवाड़े के परिवार में आई रक्षाबंधन की खुशियां
राखी, मिठाई और भाई के लिए उपहार खरीदने के साथ परिवार की जरूरतों में भी मिल रहा आर्थिक संबल

अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को मिल रही नियमित आर्थिक सहायता उनके लिए आर्थिक संबल का आधार बन रही है। योजना के तहत प्राप्त राशि से महिलाएं अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ पर्व एवं त्योहार भी उत्साहपूर्वक मना रही हैं। रक्षाबंधन पर्व से पहले योजना की 31वीं किस्त मिलने से लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत झुमरपारा की रहने वाली सरिता राजवाड़े के परिवार में भी खुशी का माहौल है।

सरिता राजवाड़े ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भैया द्वारा 31वीं किस्त की राशि जारी किए जाने से उन्हें बहुत खुशी हुई है। रक्षाबंधन जैसे पर्व से पहले आर्थिक सहायता मिलने से अब वे अपने भाई के लिए राखी, मिठाई और उपहार खरीदकर त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मना सकेंगी।

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। महतारी वंदन योजना की राशि मिलने से इस बार वे भी अपने भाई के लिए अपनी पसंद की राखी और मिठाई खरीद सकेंगी तथा उन्हें उपहार भेंट कर सकेंगी। उनके लिए यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि त्योहार की खुशियों को और बेहतर ढंग से मनाने का अवसर भी लेकर आई है।

सरिता राजवाड़े ने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी मददगार साबित हो रही है। इससे उन्हें परिवार के बच्चों के पालन-पोषण, घरेलू आवश्यकताओ.!