मेंड्रा। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी के घर में खेल रही बच्ची को आरोपी प्रशांत शुक्ला के द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर 3 वर्षीय मासूम बच्ची पर हमला करने के नियत से ले जाने की कोशिश कर रहा था आरोपी तभी मौके पे उसे बचाने आई उसकी 56 वर्षीया दादी की धारदार हथियार से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 17 अक्टूबर की रात लगभग 8:30 बजे की है। आरोपी प्रशांत शुक्ला (उम्र 26 वर्ष) पुरानी रंजिश के कारण पड़ोस के घर में घुस आया, जहाँ 3 साल की मासूम बच्ची खेल रही थी। आरोपी हत्या की नीयत से बच्ची को धारदार हथियार के साथ जबर्दस्ती ले जाने का प्रयास करने लगा।बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और दादी राजकुमारी यादव (56 वर्ष) तुरंत मौके पर पहुँचीं और उन्होंने आरोपी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने आपा खोते हुए दादी राजकुमारी यादव पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।परिजन और स्थानीय लोग तत्काल घायल महिला को इलाज के लिए सिम्स (CIMS) अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभाला और आरोपी प्रशांत शुक्ला को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





