बिलासपुर: जिला बिलासपुर के थाना रतनपुर पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री के 1100 रुपये नकद जब्त किए हैं।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार धरपकड़ कर रही है।मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाईपुलिस को 21 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांधीनगर रतनपुर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांधीनगर रतनपुर में दबिश दी और आरोपी कमलेश निर्मलकर उर्फ गोलू (पिता रामशरण निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी गांधीनगर रतनपुर) को धर दबोचा।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत करीब 1400 रुपये) और अवैध शराब बिक्री की रकम 1100 रुपये बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिकाइस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, तथा आरक्षक धीरज कश्यप, देवानंद चंद्राकर और पवन ठाकुर का विशेष योगदान रहा।





