ब्रेकिंग न्यूज़
तोरवा पुलिस का एक्शन, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार..!कॉलेज परिसर से कॉपर वायर और ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई..!ऑनलाइन चालान से बचने का ‘जुगाड़’ पड़ेगा भारी, एडिशनल एसपी ने दी सख्त चेतावनी.!भाजपा देवरीखुर्द मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ संपन्..!शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में की कार्रवाई..!बिलासपुर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त: लखनऊ हादसे के बाद जागी नींद, अब स्कूलों की भी जांच की मांग..!देवरीखुर्द मंडल के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि..!बेमेतरा के एएसपी हरीश यादव ने बढ़ाया जिले का मान: अंग्रेजी साहित्य में हासिल की पीएच.डी. की उपाधि…!लापरवाही की भेंट चढ़ा कंपनी गार्डन, जर्जर झूलों ने मासूम को बनाया शिकार..!ऐतिहासिक मामा-भांजा तालाब बना डंपिंग यार्ड, टिकरापारा में डेंगू-मलेरिया का मंडराया खतरा..!भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ बिलासपुर ग्रामीण की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया ‘सबका साथ-सबका विकास’ का मूल मंत्र बिलासपुर..!बिलासपुर में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: चाकूबाजों और गुंडों पर कड़ा प्रहार, 85 दबोचे गए..!तोरवा पुलिस का एक्शन, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार..!कॉलेज परिसर से कॉपर वायर और ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई..!ऑनलाइन चालान से बचने का ‘जुगाड़’ पड़ेगा भारी, एडिशनल एसपी ने दी सख्त चेतावनी.!भाजपा देवरीखुर्द मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ संपन्..!शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में की कार्रवाई..!बिलासपुर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त: लखनऊ हादसे के बाद जागी नींद, अब स्कूलों की भी जांच की मांग..!देवरीखुर्द मंडल के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि..!बेमेतरा के एएसपी हरीश यादव ने बढ़ाया जिले का मान: अंग्रेजी साहित्य में हासिल की पीएच.डी. की उपाधि…!लापरवाही की भेंट चढ़ा कंपनी गार्डन, जर्जर झूलों ने मासूम को बनाया शिकार..!ऐतिहासिक मामा-भांजा तालाब बना डंपिंग यार्ड, टिकरापारा में डेंगू-मलेरिया का मंडराया खतरा..!भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ बिलासपुर ग्रामीण की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया ‘सबका साथ-सबका विकास’ का मूल मंत्र बिलासपुर..!बिलासपुर में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: चाकूबाजों और गुंडों पर कड़ा प्रहार, 85 दबोचे गए..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार बेमेतरा के खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग में जलवा:…

बेमेतरा के खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग में जलवा: जीते 31 पदक, DIG रामकृष्ण साहू ने थपथपाई पीठ..!

बेमेतरा। कोरबा में आयोजित 13वीं छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता–2026 में बेमेतरा जिले के खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल से सफलता का नया इतिहास रच दिया है। बेमेतरा की ‘The WarCry Martial Arts & Self Defence Academy’ के 18 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 31 पदकों पर कब्जा जमाकर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।
इस ऐतिहासिक सफलता के बाद बेमेतरा लौटने पर खिलाड़ियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) से सौजन्य भेंट की, जिन्होंने सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


बेमेतरा की झोली में आए 12 गोल्ड समेत 31 मेडल
10 मई से 12 मई 2026 तक कोरबा में आयोजित इस प्रतियोगिता में बेमेतरा के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में अनुशासन, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीक का परिचय दिया। टीम ने प्रतियोगिता में कुल:

  • स्वर्ण पदक (Gold): 12
  • रजत पदक (Silver): 10
  • कांस्य पदक (Bronze): 09 जीतकर कुल 31 पदक अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि से अकादमी सहित पूरे बेमेतरा जिले में जश्न का माहौल है।
    खेल भावना अपनाएं और नशे से दूर रहें: DIG रामकृष्ण साहू
    सफलता हासिल करने के बाद खिलाड़ियों ने आज डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू से मुलाकात की और उन्हें किकबॉक्सिंग खेल व प्रतियोगिता के अनुभवों की जानकारी दी।
    खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए DIG श्री रामकृष्ण साहू ने कहा:
    “जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, नियमित अभ्यास और दृढ़ संकल्प सबसे महत्वपूर्ण हैं। खिलाड़ी हमेशा खेल भावना बनाए रखें, नशे व अन्य गलत गतिविधियों से दूर रहें और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से आगे बढ़ें।” उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
    ये रहे पदक तालिका के चमकते सितारे:
  • आनाया शर्मा, भावी टंडन, यशस्वी वर्मा: तीनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-2 स्वर्ण पदक जीते।
  • भौमिक जंगड़े, वसुंधरा शुक्ला: 1 स्वर्ण और 1 रजत पदक।
  • आस्था वर्मा, वर्तिका कश्यप, सिद्धार्थ मोटवानी: 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक।
  • तेजस वर्मा: 1 स्वर्ण पदक।
  • चन्द्रमादित्य तिवारी: 1 रजत और 1 कांस्य पदक।
  • आरव सिन्हा, अंश सिंह बैस: 2-2 रजत पदक।
  • भारीकांश बांधे, राजवीर वर्मा, रूद्र चौहान: 1-1 रजत पदक।
  • सर्वेश पोल, आरुषि बंजारे: 2-2 कांस्य पदक।
  • भाग्यश्री वैष्णव: 1 कांस्य पदक।
    गरिमामयी उपस्थिति
    इस गौरवपूर्ण अवसर पर अकादमी के निर्देशक एवं हेड कोच सेंसई श्री भानुप्रताप साहू, टीम मैनेजर सत्या राजपूत सहित श्री विवेक पोल, श्री दीपक मेघवानी, श्रीमती भाग्यश्री पोल, डॉ. रमेश धनगर, श्रीमती शिल्पा राठी, श्री धर्मेंद्र ढींगरा, श्रीमती नम्रता साहू, खिलाड़ियों के अभिभावक और डीआईजी कार्यालय का स्टाफ मुख्य रूप से उपस्थित रहा। सभी ने खिलाड़ियों की इस बड़ी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।