ब्रेकिंग न्यूज़
इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….बेमेतरा पुलिस ने शुरू किया विशेष साइबर जागरूकता अभियान15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”माननीय मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री जी के नाम पुलिस की समस्याओं का समाधान, सुरक्षित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव …..रक्षाबंधन पर बेमेतरा पुलिस की अनोखी पहल: ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ का लिया संकल्प साइबर जागृति अभियान के तहत गांवों, बाजारों, बस स्टैंड और एटीएम परिसरों में लोगों को किया जागरूक….सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरगंज में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद नागरिकों से अपील है कि घटना को लेकर अफवाह, भड़काऊ संदेश या अपुष्ट वीडियो/जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें…!आफले छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले)…रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहारपुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार…..दो पक्षों में विवाद, पुलिस पर हमला — SSP खुद मैदान में..!साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान”..!कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण..!अम्बिकापुर में वृत्त स्तरीय वन संरक्षण ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….बेमेतरा पुलिस ने शुरू किया विशेष साइबर जागरूकता अभियान15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”माननीय मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री जी के नाम पुलिस की समस्याओं का समाधान, सुरक्षित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव …..रक्षाबंधन पर बेमेतरा पुलिस की अनोखी पहल: ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ का लिया संकल्प साइबर जागृति अभियान के तहत गांवों, बाजारों, बस स्टैंड और एटीएम परिसरों में लोगों को किया जागरूक….सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरगंज में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद नागरिकों से अपील है कि घटना को लेकर अफवाह, भड़काऊ संदेश या अपुष्ट वीडियो/जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें…!आफले छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले)…रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए उपहारपुहपुटरा की पती बाई ने मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार…..दो पक्षों में विवाद, पुलिस पर हमला — SSP खुद मैदान में..!साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान”..!कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण..!अम्बिकापुर में वृत्त स्तरीय वन संरक्षण ऑनलाइन कार्यशाला संपन्न..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10…

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….

🌍 बिलासपुर, 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ प्रदान किया जाएगा। पर्यटन विकास, नवाचार, गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, सतत पर्यटन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष 10 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे।इन 10 श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कारछत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा सर्वश्रेष्ठ होटल, पंजीकृत टूर ऑपरेटर, जिला टूरिज्म प्रमोशन, पर्यटन स्टार्टअप/उद्यमिता, सर्वश्रेष्ठ रिसॉर्ट, पर्यटक सूचना केंद्र, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, इको टूरिज्म साइट और एडवेंचर टूरिज्म जैसी श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का चयन किया जाएगा।प्रत्येक श्रेणी के विजेता को ₹11 हजार की पुरस्कार राशि के साथ मेमेंटो प्रदान किया जाएगा।पर्यटन क्षेत्र में नवाचार और स्थानीय भागीदारी पर जोरपुरस्कार के लिए प्रविष्टियों का मूल्यांकन कई महत्वपूर्ण मानकों के आधार पर किया जाएगा। इनमें पर्यटन का प्रचार-प्रसार, पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, नए प्रयोग एवं नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय समुदाय की भागीदारी, रोजगार सृजन, डिजिटल प्रचार और पर्यटकों के बेहतर अनुभव जैसे पहलुओं को विशेष महत्व दिया जाएगा।इस पहल का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक, सांस्कृतिक, जनजातीय और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले उत्कृष्ट प्रयासों को सामने लाना और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रोत्साहित करना है।15 सितंबर तक भेज सकेंगे आवेदन‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’ के लिए इच्छुक व्यक्ति, संस्थाएं एवं पात्र पर्यटन हितधारक 15 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं।आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन निर्धारित पात्रता एवं मापदंडों के आधार पर निर्णायक समिति द्वारा किया जाएगा।छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान देने की पहल‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार’ के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में बेहतर काम कर रहे लोगों और संस्थाओं को पहचान मिलने के साथ ही प्रदेश के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में भी सकारात्मक पहल की उम्मीद है।सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ लाइव — छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति और विकास की हर महत्वपूर्ण खबर आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध।