ब्रेकिंग न्यूज़
रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई..!पुराना बस स्टैंड में मारपीट कर अपहरण करने वाले दो फरार आरोपीयो पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!थाना सीपत पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर टीम की संयुक्त कार्यवाही..!श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में गरिमामय ‘इन्वेस्टिचर सेरेमनी’ व ओलंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित..!पान मसाला पैकेजिंग पर सख्ती के आदेश के बाद बड़ा सवाल..!चाकूबाजी की दो घटनाओं में त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में..!तोरवा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष: एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर धारदार हथियार से हमले, एक की निर्मम हत्या, दूसरे की हालत गंभीर..!“मुर्रा भट्टा शराब दुकान के पास खूनी वारदात: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर ऑटो चालक की निर्मम हत्या, मौके पर ही तोड़ा दम”..!पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा बेमेतरा भ्रमण के दौरान जिले के राजपत्रित अधिकारियों की ली एक महत्वपूर्ण बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने दिए निर्देश।..!असामाजिक तत्वों एवं चाकूबाजों पर तोरवा पुलिस का लगातार प्रहार..!अखंड भारतीय नामदेव महासभा ने अभिताभ नामदेव को बनाया राष्ट्रीय उपसचिव..!सरगुजा संभाग के 850 तीर्थयात्री अयोध्या धाम दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवानामहापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को किया रवाना..!रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई..!पुराना बस स्टैंड में मारपीट कर अपहरण करने वाले दो फरार आरोपीयो पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!थाना सीपत पुलिस एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर टीम की संयुक्त कार्यवाही..!श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में गरिमामय ‘इन्वेस्टिचर सेरेमनी’ व ओलंपियाड पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित..!पान मसाला पैकेजिंग पर सख्ती के आदेश के बाद बड़ा सवाल..!चाकूबाजी की दो घटनाओं में त्वरित कार्रवाई, दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में..!तोरवा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष: एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर धारदार हथियार से हमले, एक की निर्मम हत्या, दूसरे की हालत गंभीर..!“मुर्रा भट्टा शराब दुकान के पास खूनी वारदात: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर ऑटो चालक की निर्मम हत्या, मौके पर ही तोड़ा दम”..!पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज दुर्ग द्वारा बेमेतरा भ्रमण के दौरान जिले के राजपत्रित अधिकारियों की ली एक महत्वपूर्ण बैठक, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने दिए निर्देश।..!असामाजिक तत्वों एवं चाकूबाजों पर तोरवा पुलिस का लगातार प्रहार..!अखंड भारतीय नामदेव महासभा ने अभिताभ नामदेव को बनाया राष्ट्रीय उपसचिव..!सरगुजा संभाग के 850 तीर्थयात्री अयोध्या धाम दर्शन के लिए विशेष ट्रेन से रवानामहापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को किया रवाना..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटकों के…

लैंगिक उत्पीड़न से सुरक्षा पर नुक्कड़ नाटकों के जरिए संदेश….

पॉश एक्ट पर जागरूकता कार्यक्रम

बिलासपुर, 22 जनवरी, 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग, द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम 2013 (POSH Act) के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न शासकीय परिसरों, चौक चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया गया और पॉश एक्ट सहित विभिन्न कानूनी अधिकार और विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई।
नुक्कड़ नाटक का आयोजन कलेक्टर कार्यालय परिसर, जिला पंचायत परिसर स्थित न्यू कम्पोजिट बिल्डिंग, पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर किया गया। गुरुघासीदास विश्व विद्यालय के आर्चिस ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कार्यस्थल पर महिलाओं को होने वाली समस्याओं, पॉश एक्ट के तहत शिकायत की प्रक्रिया, आंतरिक समिति एवं स्थानीय समिति के गठन तथा संबंधित पोर्टल के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ अभियान , सखी वन स्टाप सेंटर, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान, लैंगिक समानता, राष्ट्रीय बालिका दिवस सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों की सहायता हेतु उपलब्ध 112 पुलिस हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई।