ब्रेकिंग न्यूज़
थाना बिल्हा पुलिस की ‘आपरेशन बाज’ में बड़ी कार्रवाई, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..!थाना बिल्हा पुलिस की ‘आपरेशन बाज’ में बड़ी कार्रवाई, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..!छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों की चुनौतियां 13 हजार से अधिक पद रिक्त होने की रिपोर्ट,आवास और साप्ताहिक अवकाश पर भी सवाल…भारत में कौन-कौन सी समस्याएँ लोगों का भविष्य बर्बाद कर रही हैं? जानिए कारण, नुकसान और समाधान…🌍 सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइव प्रेस एवं न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत से जुड़ें — बनें एक परिवार का हिस्सा….समान नागरिक संहिता पर समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक अब 28 अक्टूबर को…ओडिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 23 किलो 996 ग्राम गांजा जब्त,पांच पुरुष गिरफ्तार…देश पहले, राजनीति बाद में: युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगे या राजनीतिक संघर्षों में?लोकतंत्र, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और राष्ट्रहित पर उठते सवालों के बीच युवाओं से विचार करने की अपील….लोरमी जनदर्शन में 520 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया निराकरण का भरोसा…🇮🇳 जनहित में बड़ी खबर: एम्स रायपुर छत्तीसगढ़ की जनता के लिए स्वास्थ्य सेवा का बड़ा सहारा, गंभीर बीमारियों के इलाज की अनेक सुविधाएं उपलब्ध…बच्चों को कितनी उम्र तक मोबाइल से दूर रखना चाहिए? जानिए मोबाइल की लत के नुकसान, परिवार की जिम्मेदारी और बचाव के उपाय…बिलासपुर की छह बुलबुलों को मिला राष्ट्रीय ‘गोल्डन एरो अवॉर्ड’, राष्ट्रपति पुरस्कार से हुईं सम्मानित..!थाना बिल्हा पुलिस की ‘आपरेशन बाज’ में बड़ी कार्रवाई, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..!थाना बिल्हा पुलिस की ‘आपरेशन बाज’ में बड़ी कार्रवाई, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..!छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों की चुनौतियां 13 हजार से अधिक पद रिक्त होने की रिपोर्ट,आवास और साप्ताहिक अवकाश पर भी सवाल…भारत में कौन-कौन सी समस्याएँ लोगों का भविष्य बर्बाद कर रही हैं? जानिए कारण, नुकसान और समाधान…🌍 सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइव प्रेस एवं न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत से जुड़ें — बनें एक परिवार का हिस्सा….समान नागरिक संहिता पर समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक अब 28 अक्टूबर को…ओडिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 23 किलो 996 ग्राम गांजा जब्त,पांच पुरुष गिरफ्तार…देश पहले, राजनीति बाद में: युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगे या राजनीतिक संघर्षों में?लोकतंत्र, चुनाव आयोग की निष्पक्षता और राष्ट्रहित पर उठते सवालों के बीच युवाओं से विचार करने की अपील….लोरमी जनदर्शन में 520 से अधिक लोगों ने रखीं समस्याएं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया निराकरण का भरोसा…🇮🇳 जनहित में बड़ी खबर: एम्स रायपुर छत्तीसगढ़ की जनता के लिए स्वास्थ्य सेवा का बड़ा सहारा, गंभीर बीमारियों के इलाज की अनेक सुविधाएं उपलब्ध…बच्चों को कितनी उम्र तक मोबाइल से दूर रखना चाहिए? जानिए मोबाइल की लत के नुकसान, परिवार की जिम्मेदारी और बचाव के उपाय…बिलासपुर की छह बुलबुलों को मिला राष्ट्रीय ‘गोल्डन एरो अवॉर्ड’, राष्ट्रपति पुरस्कार से हुईं सम्मानित..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की रफ्तार तेज,…

ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की रफ्तार तेज, सरपंच माधुरी अशोक मरकाम ने कहा – “स्वच्छ व समृद्ध गांव बनाना लक्ष्य”..!

बारीडीह

कोटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बारीडीह में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। ग्राम पंचायत की सरपंच माधुरी अशोक मरकाम के नेतृत्व में पंचायत क्षेत्र में अनेक जनहितकारी निर्माण कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं।

ग्राम पंचायत में वर्तमान में आंगनवाड़ी भवन निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, विधायक मद से बाजार चबूतरा निर्माण तथा पंचायत भवन परिसर में आहता निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 139 आवासों का कार्य प्रारंभ किया गया है, जिससे ग्रामीणों को स्थायी आवास सुविधा उपलब्ध होगी।

महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत भी विभिन्न विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध हो रहा है और गांव के आर्थिक विकास को मजबूती मिल रही है। साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत जिन महिलाओं के आधार अपडेट शेष हैं, उन्हें घर-घर जाकर जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।

सरपंच माधुरी अशोक मरकाम ने बताया कि ग्राम पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना अत्यंत आवश्यक है, जिससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो सकें। इसके अतिरिक्त आश्रित मोहल्ला सीपत पारा में आंगनवाड़ी केंद्र की स्थापना की मांग भी लंबे समय से की जा रही है, जो क्षेत्र की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

उन्होंने आगे बताया कि पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु संतोष के घर से देवचंद्र यादव के घर तक 200 मीटर सीसी रोड निर्माण तथा चापी पारा में नहर पार से समारु तक 200 मीटर सीसी रोड निर्माण की आवश्यकता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सरपंच ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत बारीडीह को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध गांव के रूप में विकसित करना है। पंचायत क्षेत्र में सभी विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है ताकि योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे।

ग्रामीणों ने पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए विश्वास जताया है कि आने वाले समय में ग्राम पंचायत बारीडीह विकास का एक आदर्श मॉडल बनेगी।

सत्य ज्ञान समागम प्रेस न्यूज
प्रधान संपादक: सतपाल सिंह भदराजा
पुराना हाईकोर्ट, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)