ब्रेकिंग न्यूज़
निर्माणाधीन नालंदा परिसर का कलेक्टर-निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश के पूर्व फाऊंडेशन का काम पूरा करें- कलेक्टर एजुकेशन सिटी के तहत बन रहा नालंदा परिसर और एकेडमिक ब्लाॅक12 लाख की ठगी और कार हड़पने का आरोप, 8 माह से न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार..!जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू..!नव पदस्थ तोरवा थाना प्रभारी से मिले संभागीय ब्यूरो प्रमुख अजय साहू, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा..!मस्तूरी चिरायु (आरबीएसके) टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी .!अंबेडकर जयंती में शामिल होने वाले जनगणना प्रशिक्षार्थियों को राहत 14 अप्रैल को अनुपस्थित रहने पर भी नहीं होगी कार्रवाई, प्रशिक्षण बाद में पूरा होगा..!बेमेतरा पुलिस का विशेष अभियान: 39 चालान, 18,900 जुर्माना व 18 पर कोटपा एक्ट में कार्रवाईबेमेतरा..!खाद वितरण में गड़बड़ी: गनियारी और तखतपुर की दो दुकानों पर 21 दिन की रोक..!बेमेतरा में सट्टा-जुआ पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल जब्त..!आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती, आवेदन 23 अप्रैल तक..!NH रोड पर स्ट्रीट लाइट सिर्फ ‘शोभा’ के लिए? महीनों से बंद, अंधेरे में गुजरने को मजबूर लोग..!छत्तीसगढ़ में सड़कों का बिछेगा जाल: 15 नए फोरलेन मार्गों के लिए ₹708 करोड़ मंजूर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी हरी झंडी..!निर्माणाधीन नालंदा परिसर का कलेक्टर-निगम कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश के पूर्व फाऊंडेशन का काम पूरा करें- कलेक्टर एजुकेशन सिटी के तहत बन रहा नालंदा परिसर और एकेडमिक ब्लाॅक12 लाख की ठगी और कार हड़पने का आरोप, 8 माह से न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार..!जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू..!नव पदस्थ तोरवा थाना प्रभारी से मिले संभागीय ब्यूरो प्रमुख अजय साहू, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा..!मस्तूरी चिरायु (आरबीएसके) टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी .!अंबेडकर जयंती में शामिल होने वाले जनगणना प्रशिक्षार्थियों को राहत 14 अप्रैल को अनुपस्थित रहने पर भी नहीं होगी कार्रवाई, प्रशिक्षण बाद में पूरा होगा..!बेमेतरा पुलिस का विशेष अभियान: 39 चालान, 18,900 जुर्माना व 18 पर कोटपा एक्ट में कार्रवाईबेमेतरा..!खाद वितरण में गड़बड़ी: गनियारी और तखतपुर की दो दुकानों पर 21 दिन की रोक..!बेमेतरा में सट्टा-जुआ पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, नगदी व मोबाइल जब्त..!आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती, आवेदन 23 अप्रैल तक..!NH रोड पर स्ट्रीट लाइट सिर्फ ‘शोभा’ के लिए? महीनों से बंद, अंधेरे में गुजरने को मजबूर लोग..!छत्तीसगढ़ में सड़कों का बिछेगा जाल: 15 नए फोरलेन मार्गों के लिए ₹708 करोड़ मंजूर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी हरी झंडी..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू..!

जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू..!

बिलासपुर:- 16 अप्रैल से स्व-गणना, 1 मई से घर-घर सर्वे हर मकान की होगी गिनती, विकास की बनेगी नई तस्वीर “हमारी जनगणना, हमारा विकास”: कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अपील बिलासपुर, 14 अप्रैल 2025/कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी, जिससे विकास योजनाओं की सटीक रूपरेखा तैयार हो सके।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी संजय अग्रवाल ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके पश्चात 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य घर-घर जाकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्व-गणना पूरी तरह ऐच्छिक है, जिसमें नागरिक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना करने पर एक यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के साथ साझा करना होगा। यदि कोई व्यक्ति स्व-गणना नहीं करता है, तो भी प्रगणक निर्धारित अवधि में घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्रित करेंगे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि इस चरण में प्रत्येक मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज की जाएंगी। यह डेटा शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और भविष्य की विकास योजनाओं के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने जनगणना की गोपनीयता पर जोर देते हुए बताया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत प्राप्त सभी जानकारी पूर्णतः सुरक्षित रखी जाती है। किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाती, केवल समेकित आंकड़े ही प्रकाशित किए जाते हैं। सूचना के अधिकार के दायरे में भी जनगणना के आंकड़े नहीं दिए जा सकते। इस डेटा का उपयोग न तो टैक्स वसूली में किया जाता है और न ही किसी जांच या अन्य कार्यवाही में। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सहयोग करें और “हमारी जनगणना, हमारा विकास” के उद्देश्य को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सटीक जानकारी ही सशक्त योजनाओं का आधार बनती है, इसलिए हर नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।