ब्रेकिंग न्यूज़
कारगिल विजय दिवस पर फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल का प्रेरक आयोजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों में जगाया राष्ट्रभक्ति का जज़्बा..!सिरगिटटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशाखोरी, अड्डेबाजी और लड़ाई-झगड़ा करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार .!बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर बड़ी चोट: SP त्रिलोक बंसल के निर्देश पर 11 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त..!थाना कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार…!माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के न्यायाधीश एवं पोर्टफोलियो जज श्री जस्टिस सचिन सिंह राजपूत द्वारा..!बिलासपुर रेंज में प्रिवेंटिव पुलिसिंग और अपराध रोकथाम पर उच्च स्तरीय कार्यशाला आयोजित..!मदकू द्वीप के प्राचीन मंदिरों पर बंदरों का बढ़ता खतरा, संरक्षण की मांग तेज..!छत्तीसगढ़ मानव अधिकार jjf ने 166 आदिवासियों को 66 करोड़ के कथित वन क्षति मामले में न्याय दिलवाया: सी.एस. चौहान..!तोरवा पुलिस का एक्शन, दो निगरानी बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल..!बेमेतरा में नए एसपी त्रिलोक बंसल का बड़ा एक्शन: पद संभालते ही देर रात कोतवाली, कंट्रोल रूम और साइबर सेल का औचक निरीक्षण..!नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल ने संभाला बेमेतरा का जिम्मा, बोले- ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मीडिया के सहयोग से मजबूत होगी पुलिसिंग’..!तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, विशेष अभियान चलाकर 10 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार..!कारगिल विजय दिवस पर फ्यूचर शाइन इंग्लिश मीडियम स्कूल का प्रेरक आयोजन, एसएसपी रजनेश सिंह ने विद्यार्थियों में जगाया राष्ट्रभक्ति का जज़्बा..!सिरगिटटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशाखोरी, अड्डेबाजी और लड़ाई-झगड़ा करने वाले 11 आरोपी गिरफ्तार .!बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर बड़ी चोट: SP त्रिलोक बंसल के निर्देश पर 11 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त..!थाना कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीर से मोबाइल झपटमारी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार…!माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के न्यायाधीश एवं पोर्टफोलियो जज श्री जस्टिस सचिन सिंह राजपूत द्वारा..!बिलासपुर रेंज में प्रिवेंटिव पुलिसिंग और अपराध रोकथाम पर उच्च स्तरीय कार्यशाला आयोजित..!मदकू द्वीप के प्राचीन मंदिरों पर बंदरों का बढ़ता खतरा, संरक्षण की मांग तेज..!छत्तीसगढ़ मानव अधिकार jjf ने 166 आदिवासियों को 66 करोड़ के कथित वन क्षति मामले में न्याय दिलवाया: सी.एस. चौहान..!तोरवा पुलिस का एक्शन, दो निगरानी बदमाश गिरफ्तार, भेजे गए जेल..!बेमेतरा में नए एसपी त्रिलोक बंसल का बड़ा एक्शन: पद संभालते ही देर रात कोतवाली, कंट्रोल रूम और साइबर सेल का औचक निरीक्षण..!नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल ने संभाला बेमेतरा का जिम्मा, बोले- ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मीडिया के सहयोग से मजबूत होगी पुलिसिंग’..!तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, विशेष अभियान चलाकर 10 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार कानून व्यवस्था पर सख्ती: बिलासपुर रेंज की समीक्षा…

कानून व्यवस्था पर सख्ती: बिलासपुर रेंज की समीक्षा बैठक में IG के कड़े निर्देश..!

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ कानून व्यवस्था को मजबूत करने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से बिलासपुर रेंज में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ विस्तृत समीक्षा की और कई अहम निर्देश जारी किए।बैठक में रायगढ़, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा सहित विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की गई।सुशासन तिहार में शिकायतों का त्वरित निराकरणआईजी ने निर्देश दिए कि 1 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निराकरण किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।2374 मर्ग प्रकरणों के शीघ्र निपटारे पर जोररेंज में लंबित 2374 मर्ग प्रकरणों, खासकर वर्ष 2024 से पूर्व के मामलों को जल्द खत्म करने के निर्देश दिए गए। हत्या जैसे गंभीर मामलों में डीएनए जांच और एफएसएल रिपोर्ट को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।पासपोर्ट सत्यापन में सुधारनागरिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए गए। अब यह प्रक्रिया 15 दिनों के भीतर ऑनलाइन पूरी करने पर जोर रहेगा और अनावश्यक रूप से थाने बुलाने की प्रथा खत्म करने की बात कही गई।सुरक्षा व्यवस्था और हाईवे पेट्रोलिंग पर फोकसमाइनिंग क्षेत्रों में कार्यरत कर्मियों की निगरानी, हाईवे पेट्रोलिंग को मजबूत करने और बाहरी राज्यों में जाने वाली पुलिस टीमों को निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।संदेश साफ: जवाबदेही और तेज कार्रवाईआईजी श्री गर्ग ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करते हुए मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।