ब्रेकिंग न्यूज़
मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम क्राइम तेज़ रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर…

तेज़ रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर तलवार लेकर दौड़ा युवक, तोरवा पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा…!

​बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवरीखुर्द इलाके में बीती रात उस वक्त भारी हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवक धारदार तलवार लेकर एक स्थानीय निवासी को जान से मारने की नीयत से दौड़ पड़ा। हालांकि, स्थानीय नागरिकों की सूझबूझ और तोरवा पुलिस की त्वरित मुस्तैदी के कारण समय रहते एक बड़ी और खूनी वारदात होने से टल गई। पुलिस ने आरोपी को वारदात स्थल से ही हथियार समेत रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।


​तेज़ रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर भड़का विवाद
​मिली जानकारी के अनुसार, देवरीखुर्द निवासी पीड़ित (शिकायतकर्ता) गुरुवार रात करीब 11:30 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला डाकेश्वर दास मानिकपुरी अपनी पल्सर NS बाइक पर बेहद तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए वहां पहुंचा। आरोपी अत्यधिक नशे में धुत था। जब पीड़ित ने उसे मोहल्ले में गाड़ी धीरे चलाने और संयम बरतने की सलाह दी, तो आरोपी डाकेश्वर आपे से बाहर हो गया। वह मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए तत्काल मारपीट पर उतारू हो गया।
​तलवार निकाल लाया आरोपी, मचाया उपद्रव
​विवाद के दौरान आरोपी डाकेश्वर दास ने पीड़ित के साथ झूमाझटकी की और देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। लेकिन कुछ ही देर बाद वह अपने घर से एक धारदार बड़ी तलवार लेकर वापस लौटा और पीड़ित पर जानलेवा हमला करने की कोशिश करने लगा। वहा के स्थानीय निवासी किशोर यादव और अन्य लोगों के साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की की और तलवार लहराकर इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
​तोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: रंगे हाथ गिरफ्तारी
​गनीमत रही कि घटना के दौरान ही सजग नागरिकों ने तत्काल इसकी सूचना तोरवा थाना पुलिस को दे दी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तोरवा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी डाकेश्वर दास मानिकपुरी को तलवार लहराते हुए रंगे हाथ दबोच लिया और उसके कब्जे से हथियार ज़ब्त कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मोहल्ले वासियों ने राहत की सांस ली है।
​अटल आवास का निवासी है आरोपी, सख्त धाराओं में मामला दर्ज
​बताया जा रहा है कि आरोपी डाकेश्वर दास मानिकपुरी देवरीखुर्द स्थित अटल आवास के पास का रहने वाला है और इलाके में अपनी दबंगई चमकाने की कोशिश कर रहा था। तोरवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (शस्त्र अधिनियम), गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसी विभिन्न गंभीर और गैर-जमानती कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
​संपादकीय टिप्पणी: अटल आवासों में सघन चेकिंग अभियान की सख्त ज़रूरत
​सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ व्यू: देवरीखुर्द के अटल आवास और उसके आसपास के क्षेत्रों से लगातार असामाजिक तत्वों के सक्रिय होने और अवैध गतिविधियों के संचालन की शिकायतें सामने आती रही हैं। यदि स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सभी अटल आवासों में रहने वाले संदिग्धों का सत्यापन (Verification) और औचक चेकिंग अभियान चलाया जाए, तो कई बड़े और संगीन मामलों का खुलासा हो सकता है। जन सुरक्षा के मद्देनज़र इन क्षेत्रों में पुलिस गश्त और कड़ी निगरानी बेहद अनिवार्य हो चुकी है।
​संपादक: सतपाल सिंह (मुख्य संपादक)
​ब्यूरो रिपोर्ट: तोरवा/बिलासपुर (छत्तीसगढ़)