भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तहत हरियाणा के गदपुरी स्थित राष्ट्रीय युवा परिसर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में बिलासपुर जिले की छह बुलबुलों को प्रतिष्ठित ‘गोल्डन एरो अवॉर्ड’ (राष्ट्रपति पुरस्कार) से नवाजा गया है।

इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), रेलवे और अन्य संस्थानों के कब-बुलबुलों ने हिस्सा लिया था, जहाँ बिलासपुर की बेटियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ाया है।सम्मानित होने वाली बुलबुलों की सूची:प्राथमिक शाला देवरी (संकुल पंधी, विकासखंड मस्तूरी):कु. आदिश्री शर्मा (पिता श्री प्रेम प्रकाश शर्मा)कु. हिमान्या विश्वकर्मा (पिता श्री आशुतोष)कु. तवशु (पिता श्री मेलाराम)कु. पूजा लास्कर (पिता श्री विजय कुमार लास्कर)कु. चहक वस्त्रकार (पिता श्री संजय वस्त्रकार)(फ्लॉक लीडर: श्रीमती कल्पना सिंह)प्राथमिक शाला भरारी (विकासखंड बिल्हा):6. कु. अदिति निर्मलकर (पिता श्री सुरेश निर्मलकर)(स्काउट-गाइड प्रभारी: श्रीमती लक्ष्मी बृजवासी)अधिकारियों ने दी बधाइयाँ:बेटियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, जिला मुख्य आयुक्त श्री राजेंद्र साहू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडेय, सहायक श्रीमती वर्षा शर्मा और जिला संघ के तमाम पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सभी अधिकारियों ने सफल बुलबुलों और उनके मार्गदर्शकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह प्रतिष्ठित सम्मान इन नन्ही प्रतिभाओं की लगन, अनुशासन और स्काउटिंग के प्रति उनके गहरे समर्पण को बयां करता है।

Post Views: 13