ब्रेकिंग न्यूज़
खबर प्रकाशित होते ही जागता है प्रशासन, कुछ दिन बाद फिर वही पुराना हाल! आखिर स्थायी कार्रवाई और जवाबदेही कब तय होगी?…बाबा नीम करौली जी महाराज का आध्यात्मिक संदेश: सेवा, प्रेम और विश्वास से बदल सकता है जीवन, दुख में भी कभी न खोएं ईश्वर पर भरोसा…मानसिक तनाव से मुक्ति कैसे पाएं? छोटी-छोटी आदतों में छिपा है खुशहाल जीवन का रास्ता, समस्या पहचानें और समाधान अपनाएं…बिलासपुर में जन औषधि केंद्रों की हकीकत क्या? सस्ती दवाओं से मरीजों को कितनी राहत, कितने केंद्र संचालित और कहां मिलेंगी दवाएं ?…तूफान ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को राहत की तैयारी, खेतों में उतरी कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें…सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं! हाईकोर्ट के फैसले से प्रशासन को मिला सख्त संदेश, जनहित में अतिक्रमण हटाने की उठी मांग…वर्दी में कर्तव्य का संकल्प, कलम में साहित्य की संवेदना: डॉ. हरीश यादव की प्रेरक जीवन-यात्रा दस वर्षों की साधना से अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी, पुलिस सेवा में अनुशासन और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी; शिक्षा, शोध और प्रशासनिक दायित्वों का अनूठा संगम….उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ, संस्कृति और संगीत की प्रस्तुतियों से सजेगी शाम….योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल, बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर लगेगी लगाम ? पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सख्त व्यवस्था जरूरी : सतपाल सिंह भदराजा…बड़ी खबर : 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त, बिलासपुर के 1.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ….खबर प्रकाशित होते ही जागता है प्रशासन, कुछ दिन बाद फिर वही पुराना हाल! आखिर स्थायी कार्रवाई और जवाबदेही कब तय होगी?…बाबा नीम करौली जी महाराज का आध्यात्मिक संदेश: सेवा, प्रेम और विश्वास से बदल सकता है जीवन, दुख में भी कभी न खोएं ईश्वर पर भरोसा…मानसिक तनाव से मुक्ति कैसे पाएं? छोटी-छोटी आदतों में छिपा है खुशहाल जीवन का रास्ता, समस्या पहचानें और समाधान अपनाएं…बिलासपुर में जन औषधि केंद्रों की हकीकत क्या? सस्ती दवाओं से मरीजों को कितनी राहत, कितने केंद्र संचालित और कहां मिलेंगी दवाएं ?…तूफान ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को राहत की तैयारी, खेतों में उतरी कृषि विभाग और बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें…सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों की अब खैर नहीं! हाईकोर्ट के फैसले से प्रशासन को मिला सख्त संदेश, जनहित में अतिक्रमण हटाने की उठी मांग…वर्दी में कर्तव्य का संकल्प, कलम में साहित्य की संवेदना: डॉ. हरीश यादव की प्रेरक जीवन-यात्रा दस वर्षों की साधना से अंग्रेजी साहित्य में पीएचडी, पुलिस सेवा में अनुशासन और जनसुरक्षा की जिम्मेदारी; शिक्षा, शोध और प्रशासनिक दायित्वों का अनूठा संगम….उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ, संस्कृति और संगीत की प्रस्तुतियों से सजेगी शाम….योजनाओं को सफल बनाने जनभागीदारी जरूरी, सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन से आएगा सामाजिक बदलाव बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यशाला आयोजित, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से किया समाज को जागरूक करने का आह्वान….डिजिटल पत्रकारिता की आड़ में कथित अवैध वसूली पर उठे सवाल, बिलासपुर प्रेस क्लब ने शासन-प्रशासन को सौंपा ज्ञापन…डिजिटल पत्रकारिता के नाम पर कथित वसूली और भ्रामक खबरों पर लगेगी लगाम ? पत्रकारिता की विश्वसनीयता बचाने के लिए सख्त व्यवस्था जरूरी : सतपाल सिंह भदराजा…बड़ी खबर : 30 अक्टूबर को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वीं किस्त, बिलासपुर के 1.34 लाख किसानों को मिलेगा लाभ….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › तहसीलदार के साथ अवैध खनन रोकने पहुंचे जनपद…

तहसीलदार के साथ अवैध खनन रोकने पहुंचे जनपद सदस्य पर माफिया के दबाव में FIR, कुंडा पुलिस पर सांठगांठ के आरोप; एसपी ने दिए जांच के निर्देश…!

कवर्धा। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नया मोड़ सामने आया है। जनपद पंचायत पंडरिया के सदस्य गजपति साहू ने पुलिस अधीक्षक कबीरधाम से शिकायत कर आरोप लगाया है कि तहसीलदार कुंडा के साथ अवैध खनन की जांच और कार्रवाई के दौरान सूचना देने वाले ग्रामीण के साथ मारपीट की गई तथा बाद में पीड़ित पक्ष के खिलाफ ही अपराध दर्ज कर दिया गया।

शिकायत के अनुसार, 19 अप्रैल 2026 को ग्राम बघर्रा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर तहसीलदार कुंडा और राजस्व अमला मौके पर पहुंचा था। इस दौरान सूचना देने वाले ग्रामीण के साथ कथित रूप से मारपीट की गई और गवाहों को धमकाने का आरोप भी लगाया गया। मामले में वीडियो और चिकित्सकीय दस्तावेज उपलब्ध होने के बावजूद पुलिस द्वारा वास्तविक आरोपियों पर उचित कार्रवाई नहीं करने तथा उल्टा जनपद सदस्य गजपति साहू एवं पीड़ित पक्ष के खिलाफ अपराध क्रमांक 53/2026 दर्ज करने का आरोप लगाया गया है।

गजपति साहू ने एसपी कबीरधाम को दिए आवेदन में थाना कुंडा पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की थी। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की जांच एसडीओपी पंडरिया से कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कुंडा को लाइन अटैच कर जांच का आश्वासन दिया गया है। वहीं अवैध खनन माफिया और पुलिस के बीच कथित सांठगांठ के आरोप भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

जनपद सदस्य गजपति साहू, तहसीलदार कुंडा तथा ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ताओं और गवाहों को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

फिलहाल पूरे मामले की जांच एसडीओपी पंडरिया के स्तर पर जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।