ब्रेकिंग न्यूज़
गांधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, संगोष्ठी में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा…पार्ट-2: सरकारी जमीन के विवाद पर अब तक कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब जागेगा शासन-प्रशासन?सड़कों की मरम्मत में तेजी लाएं, गुणवत्ता से समझौता न हो: PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल कोरबा में निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, बीटी पैच कार्यों और क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने के निर्देश….छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 160 लाख MT का लक्ष्य – छोटे किसानों को 70% प्राथमिकता…आरटीआई से बढ़ेगी प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षणकलेक्टर संजय अग्रवाल बोले—कामकाज में इतनी पारदर्शिता रखें कि जानकारी छिपाने की जरूरत ही न पड़े…खरियार रोड में विकास कार्यों पर प्रशासन का फोकस, अस्पताल के नवीनीकरण के लिए लगभग ₹2.90 करोड़ की निविदा; सड़क सुरक्षा और जनसुविधाओं पर भी ध्यान जरूरी…महासमुंद पुलिस की अंतरराज्यीय कार्रवाई: खैर लकड़ी तस्करी मामले में ₹1.70 करोड़ नकद और 70 टन लकड़ी जब्त, हिमाचल प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार…नुआपाड़ा की नवनियुक्त जिलापाल अन्या दास से नगरपाल डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात…थाना बिल्हा पुलिस की ‘आपरेशन बाज’ में बड़ी कार्रवाई, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..!थाना बिल्हा पुलिस की ‘आपरेशन बाज’ में बड़ी कार्रवाई, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..!छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों की चुनौतियां 13 हजार से अधिक पद रिक्त होने की रिपोर्ट,आवास और साप्ताहिक अवकाश पर भी सवाल…भारत में कौन-कौन सी समस्याएँ लोगों का भविष्य बर्बाद कर रही हैं? जानिए कारण, नुकसान और समाधान…गांधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, संगोष्ठी में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा…पार्ट-2: सरकारी जमीन के विवाद पर अब तक कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब जागेगा शासन-प्रशासन?सड़कों की मरम्मत में तेजी लाएं, गुणवत्ता से समझौता न हो: PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल कोरबा में निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, बीटी पैच कार्यों और क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने के निर्देश….छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 160 लाख MT का लक्ष्य – छोटे किसानों को 70% प्राथमिकता…आरटीआई से बढ़ेगी प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षणकलेक्टर संजय अग्रवाल बोले—कामकाज में इतनी पारदर्शिता रखें कि जानकारी छिपाने की जरूरत ही न पड़े…खरियार रोड में विकास कार्यों पर प्रशासन का फोकस, अस्पताल के नवीनीकरण के लिए लगभग ₹2.90 करोड़ की निविदा; सड़क सुरक्षा और जनसुविधाओं पर भी ध्यान जरूरी…महासमुंद पुलिस की अंतरराज्यीय कार्रवाई: खैर लकड़ी तस्करी मामले में ₹1.70 करोड़ नकद और 70 टन लकड़ी जब्त, हिमाचल प्रदेश से आरोपी गिरफ्तार…नुआपाड़ा की नवनियुक्त जिलापाल अन्या दास से नगरपाल डॉ. सोनिया गोल्डी अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात…थाना बिल्हा पुलिस की ‘आपरेशन बाज’ में बड़ी कार्रवाई, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..!थाना बिल्हा पुलिस की ‘आपरेशन बाज’ में बड़ी कार्रवाई, 2 स्थायी वारंटी गिरफ्तार..!छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों की चुनौतियां 13 हजार से अधिक पद रिक्त होने की रिपोर्ट,आवास और साप्ताहिक अवकाश पर भी सवाल…भारत में कौन-कौन सी समस्याएँ लोगों का भविष्य बर्बाद कर रही हैं? जानिए कारण, नुकसान और समाधान…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘डाकू’ गिरफ्तार, तोरवा…

तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला ‘डाकू’ गिरफ्तार, तोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई..!

बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवरीखुर्द मोहल्ले में शराब के नशे में धुत होकर धारदार तलवार से दहशत फैलाने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डाकेश्वर दास मानिकपुरी उर्फ ‘डाकू’ उर्फ पवन (27 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोहे की धारदार तलवार और घटना में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल जप्त कर ली है।


देर रात मोहल्ले में मचाया उत्पात
मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार (14 मई 2026) की रात करीब 11:30 बजे की है। आरोपी डाकेश्वर दास शराब के नशे में धुत होकर अपनी मोटरसाइकिल को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए देवरीखुर्द की गलियों में घूम रहा था। उसके हाथ में एक नंगी तलवार थी, जिसे लहराते हुए वह स्थानीय लोगों को गाली-गलौज कर रहा था। आरोपी की इस हरकत से पूरे मोहल्ले में डर और अशांति का माहौल निर्मित हो गया था।
घेराबंदी कर दबोचा, टली बड़ी वारदात
मोहल्लेवासियों की सूचना पर तोरवा पुलिस ने बिना वक्त गंवाए तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम ने सूझबूझ से घेराबंदी करते हुए आरोपी ‘डाकू’ को सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करते हुए दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से खतरनाक तलवार बरामद हुई। पुलिस की इस मुस्तैद और त्वरित कार्रवाई से इलाके में होने वाली किसी संभावित गंभीर या अप्रिय घटना को समय रहते टाल दिया गया।
इन धाराओं के तहत मामला दर्ज, भेजा गया जेल
तोरवा पुलिस ने आरोपी डाकेश्वर दास मानिकपुरी के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए हैं। पुलिस ने अपराध क्रमांक 254/2026 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(3), आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और शराब पीकर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया है।
शुक्रवार (15 मई 2026) को कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया.!