🌍 बिलासपुर। सुदर्शन समाज बिलासपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा परम पूज्य महर्षि सुदर्शन जयंती समारोह का आयोजन 24 नवंबर 2026, मंगलवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम सुदर्शन भवन, करबला, बिलासपुर में आयोजित होगा। समाज की ओर से इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन में समाज के सभी स्वजातीय बंधुओं, परिवारजनों एवं श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।सुबह से रात तक होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनआयोजन के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे से महर्षि सुदर्शन जी का दुग्ध जलाभिषेक, वस्त्राभूषण धारण, कथा, पूजा एवं आरती होगी। शाम 7 बजे मुख्य अतिथियों का आगमन एवं महर्षि सुदर्शन जी की महाआरती होगी। शाम 7:15 बजे अतिथियों का स्वागत, सम्मान एवं उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।विधायक एवं महापौर सहित कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल


समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक माननीय श्री अमर अग्रवाल जी एवं मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर महापौर माननीय श्रीमती पूजा विधानी जी को आमंत्रित किया गया है।विशिष्ट अतिथियों में माननीय विनोद सोनी जी (सभापति), माननीय श्याम साहू जी (चेयरमैन, स्वास्थ्य विभाग), माननीय श्रीरंगा नादम जी (एमआईसी सदस्य), माननीय बबलू पमनानी जी (पूर्व पार्षद) एवं माननीय राजकुमार समुद्रे जी (पूर्व अध्यक्ष, सुदर्शन समाज) शामिल हैं।समाज के पदाधिकारी एवं आयोजन में सहयोगीसमारोह के आयोजन में समाज के अध्यक्ष श्री गौतम जनोकर एवं उपाध्यक्ष श्री भरत इटकरे के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।आयोजन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी एवं सहयोगियों मेंअधिवक्ता श्री गोकुल करिहार (महासचिव, सुदर्शन समाज बिलासपुर), श्री संतोष महतो, श्री रमेश चंदाबहेश, श्री संतोष मधुमटके , श्री शिवा असरेठ, श्री दीपक चौहान, श्री अनुराग चुटेल, धर्मराज बक्सरे, श्री सुमित इटकरे, श्री मनोज समुद्रे, श्री राजेश करेलिया, श्री आकाश जनोकर, श्री अमित माडू, श्री पुरुषोत्तम ताम्बे, श्री दुर्गा ताम्बे, श्री दिनेश नहरकर एवं श्री अशोक मधुमटके सहित समाज के अन्य सदस्य शामिल हैं।रात्रि 8 बजे होगा महाप्रसाद भोग भंडारासमारोह में रात्रि 8 बजे महाप्रसाद एवं भोग भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 7:30 बजे से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें नृत्य प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
समाज के अध्यक्ष गौतम जनोकर एवं उपाध्यक्ष भरत इटकरे ने समाज के सभी सदस्यों, स्वजातीय बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार उपस्थित होकर महर्षि सुदर्शन जयंती समारोह को सफल बनाने तथा धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।कार्यक्रम स्थल: सुदर्शन भवन, करबला, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।संपर्क सूत्र:- अध्यक्ष – गौतम जनोकर: 8817353669- उपाध्यक्ष – भरत इटुकरे: 7828267038
सतपाल सिंह भदराजा प्रदेश अध्यक्ष/संस्थापक — न्यूज़ पोर्टल पत्रकार संघ भारतप्रधान संपादक — Satya Gyan Samagam Press







