बिलासपुर में रक्षाबंधन पर दो पक्षों में विवाद पुलिस टीम पर भी हमला, एसएसपी रजनेश सिंह खुद पहुंचे थाना, भारी बल तैनात.!बिलासपुर। त्योहार के दिन न्यायधानी में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे व हथियार चले।थाने का घेराव, पुलिस पर भी हमलाघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान उग्र भीड़ को शांत कराने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर भी हमला हो गया, 

जिसमें कुछ जवानों को चोटें आई हैं। वारदात के बाद दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए और परिसर का घेराव कर दिया, जिससे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।एसएसपी रजनेश सिंह ने संभाली कमानमामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह खुद आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।पुरानी रंजिश बनी वजहसूत्रों के अनुसार, यह विवाद दोनों गुटों के बीच पहले से चली आ रही रंजिश का परिणाम है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। उपद्रवियों और पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Post Views: 62