ब्रेकिंग न्यूज़
धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….बेमेतरा पुलिस ने शुरू किया विशेष साइबर जागरूकता अभियान15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”माननीय मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री जी के नाम पुलिस की समस्याओं का समाधान, सुरक्षित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव …..रक्षाबंधन पर बेमेतरा पुलिस की अनोखी पहल: ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ का लिया संकल्प साइबर जागृति अभियान के तहत गांवों, बाजारों, बस स्टैंड और एटीएम परिसरों में लोगों को किया जागरूक….धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….बेमेतरा पुलिस ने शुरू किया विशेष साइबर जागरूकता अभियान15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”माननीय मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री जी के नाम पुलिस की समस्याओं का समाधान, सुरक्षित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव …..रक्षाबंधन पर बेमेतरा पुलिस की अनोखी पहल: ‘साइबर सुरक्षा बंधन’ का लिया संकल्प साइबर जागृति अभियान के तहत गांवों, बाजारों, बस स्टैंड और एटीएम परिसरों में लोगों को किया जागरूक….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची…

हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..

“हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने सांकरा, सेमरिया और खेड़ा के स्कूली विद्यार्थियों को किया जागरूक, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपील

🌍 बेमेतरा, 02 सितम्बर 2026। पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन में बेमेतरा जिले में सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से “हमर पुलिस हमर गांव” एवं “हमर पुलिस हमर बाजार” अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीमों द्वारा आम नागरिकों के साथ-साथ स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।इसी क्रम में 01 सितम्बर 2026 को थाना बेरला एवं चौकी खण्डसरा तथा संबलपुर पुलिस टीम द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम सांकरा, सेमरिया एवं खेड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, पुलिस की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार नागरिक बनने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारीपुलिस टीम ने विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है और किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस से सहायता ली जा सकती है।साइबर फ्रॉड से बचने बताए तरीकेडिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए विद्यार्थियों को विशेष रूप से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने फर्जी लिंक, अनजान नंबर, OTP धोखाधड़ी, संदिग्ध मैसेज, फोटो के दुरुपयोग और साइबर बुलिंग जैसे मामलों से सावधान रहने की समझाइश दी।विद्यार्थियों से कहा गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड या OTP साझा न करें। किसी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को इसकी सूचना दें।यातायात नियमों का पालन करने की अपीलकार्यक्रम में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियम भी बताए गए। पुलिस टीम ने Zebra Crossing का उपयोग करने, सड़क पर नहीं खेलने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी।पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए जरूरी है।बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपीलपुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि किसी बाहरी व्यक्ति को किराए पर मकान देने से पूर्व उसकी आवश्यक जानकारी संबंधित थाने में दर्ज कराएं। यदि कोई व्यक्ति बाहर से आकर गांव या शहर में ठहरा है और उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती हैं, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी को स्वयं कानून हाथ में लेकर निपटाने के बजाय पुलिस को उपलब्ध कराएं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18002331905 पर सूचना देने की अपील की गई।पुलिस का संदेश—सुरक्षा और जागरूकता में जनता की भागीदारी जरूरीजागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, कानून की समझ, साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति सजगता बढ़ाना रहा। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को अच्छे नागरिक बनने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पुलिस के इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती हैं।कार्यक्रम में थाना प्रभारी बेरला उप निरीक्षक राजकुमार साहू, चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, चौकी प्रभारी संबलपुर सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गीतांजली, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, गौरी शंकर शर्मा, महिला आरक्षक मालती साहू, आरक्षक साधराय कौशल सहित पुलिस स्टाफ तथा सांकरा, सेमरिया एवं खेड़ा के विद्यार्थी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ लाइवसंदेश: “जागरूक नागरिक—सुरक्षित समाज। पुलिस और जनता की साझेदारी से ही मजबूत होगा सुरक्षित बेमेतरा।”