बिलासपुर:कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के तत्वावधान में 21 अक्टूबर 2026 को द्वितीय वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सकरी-बिलासपुर के परेड ग्राउंड में पुलिस स्मृति दिवस का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि

शहीद परिजनों का हुआ सम्मानसमारोह का एक बेहद भावुक और महत्वपूर्ण क्षण वह रहा जब IG रामगोपाल गर्ग ने कार्यक्रम में उपस्थित शहीद जवानों के परिजनों का शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने शहीद परिवारों से आत्मीयता से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके त्याग व धैर्य के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों की रही उपस्थितिइस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर श्री राजेश सूर्यवंशी, एसएसपी बिलासपुर श्री रजनेश सिंह, एसएसपी मुंगेली श्री भोजराम पटेल, सेनानी छसबल श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई वरिष्ठ
अधिकारी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में शहीद जवानों के परिजन उपस्थित रहे।प्रशासन ने दोहराया कि देश की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिए गए इन वीर जवानों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा और उनका यह समर्पण पुलिस बल की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा



