ब्रेकिंग न्यूज़
🚨 जनहित विशेष रिपोर्ट खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली सामान बेचने वालों पर हो कठोर कार्रवाई, केंद्र और राज्य सरकार से मांग…बिलासपुर में पंजाब से हेरोइन लाकर बेचने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 11.73 ग्राम ‘चिट्टा’ बरामद..!बिलासपुर की 6 बड़ी खबरें: अंतिम संस्कार में बड़ा हादसा, सड़क विकास पर प्रशासन सख्त, दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं,धान के अवैध परिवहन पर निगरानी से लेकर राज्योत्सव की तैयारियों तक, जानिए बिलासपुर की आज की प्रमुख खबरें….🚨 बेमेतरा पुलिस अलर्ट: बैंक, ATM और सराफा बाजार पर कड़ी निगरानी, संदिग्धों की सघन जांच तेज…🔴🟡 बड़ी राहत: सरसेनी में खुलेगा नया धान खरीदी केंद्र, 784 किसानों को मिलेगा फायदा!..छाल में रामराज गद्दी समारोह में सांसद प्रतिनिधि नवल राठिया का जोरदार स्वागत….तोरवा थाना के नए प्रभारी से सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ के पत्रकारो ने की मुलाकात, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई..!🔥 पत्रकारों जागो! देशहित और जनहित में अपनी कलम की ताकत पहचानो…शिव मेडिसिटी अस्पताल में इलाज पर गंभीर सवाल! महिला की मौत को लेकर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग…बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 12 हुड़दंगियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..!छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ..!IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में उठी आवाज ईमानदार अधिकारियों का सम्मान जरूरी, निष्पक्ष जांच के बाद ही बने …🚨 जनहित विशेष रिपोर्ट खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली सामान बेचने वालों पर हो कठोर कार्रवाई, केंद्र और राज्य सरकार से मांग…बिलासपुर में पंजाब से हेरोइन लाकर बेचने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 11.73 ग्राम ‘चिट्टा’ बरामद..!बिलासपुर की 6 बड़ी खबरें: अंतिम संस्कार में बड़ा हादसा, सड़क विकास पर प्रशासन सख्त, दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं,धान के अवैध परिवहन पर निगरानी से लेकर राज्योत्सव की तैयारियों तक, जानिए बिलासपुर की आज की प्रमुख खबरें….🚨 बेमेतरा पुलिस अलर्ट: बैंक, ATM और सराफा बाजार पर कड़ी निगरानी, संदिग्धों की सघन जांच तेज…🔴🟡 बड़ी राहत: सरसेनी में खुलेगा नया धान खरीदी केंद्र, 784 किसानों को मिलेगा फायदा!..छाल में रामराज गद्दी समारोह में सांसद प्रतिनिधि नवल राठिया का जोरदार स्वागत….तोरवा थाना के नए प्रभारी से सत्य ज्ञान समागम न्यूज़ के पत्रकारो ने की मुलाकात, पुष्पगुच्छ भेंट कर दी बधाई..!🔥 पत्रकारों जागो! देशहित और जनहित में अपनी कलम की ताकत पहचानो…शिव मेडिसिटी अस्पताल में इलाज पर गंभीर सवाल! महिला की मौत को लेकर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग…बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चाकू के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 12 हुड़दंगियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..!छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ..!IPS अंकिता शर्मा के समर्थन में उठी आवाज ईमानदार अधिकारियों का सम्मान जरूरी, निष्पक्ष जांच के बाद ही बने …
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › क्राइम › बिलासपुर में पंजाब से हेरोइन लाकर बेचने वाला…

बिलासपुर में पंजाब से हेरोइन लाकर बेचने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 11.73 ग्राम ‘चिट्टा’ बरामद..!

बिलासपुर:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ACCU बिलासपुर और थाना सकरी की संयुक्त टीम ने पंजाब के अमृतसर से हेरोइन (चिट्टा) लाकर बिलासपुर में खपाने की फिराक में घूम रहे एक अंतरराज्यीय तस्कर को धर दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन और 10,500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये है।त्योहारों के मद्देनजर चल रही थी विशेष चेकिंगवरिष्ठ पुलिस

अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के निर्देशन में आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में 24 अक्टूबर को ACCU टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उसलापुर बाजार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में हेरोइन बेचने की कोशिश कर रहा है।सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और वैज्ञानिक अधिकारी की मौजूदगी में रेड कार्रवाई की।अमृतसर से खरीदी थी हेरोइनपुलिस पकड़ में आए आरोपी की पहचान दीपक वालिया (उम्र 32 वर्ष, मूल निवासी- सुभाष कॉलोनी, अमृतसर, पंजाब, हाल निवासी- वास्तु शिखर अपार्टमेंट, उसलापुर, बिलासपुर) के रूप में हुई है।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पंजाब के अमृतसर से हेरोइन खरीदकर बिलासपुर लाया था। यहां वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्थानीय ग्राहकों की तलाश में था ताकि इसे ऊंचे दामों पर बेच सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सकरी में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश कर दिया है।पुलिस टीम को मिला इनामइस सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम देने वाली संयुक्त पुलिस टीम में सीएसपी सुदीप सरकार, निरीक्षक गोपाल सतपथी (प्रभारी ACCU), निरीक्षक संजय सिंह (थाना प्रभारी सकरी) सहित ACCU और थाने के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता पर पूरी टीम की सराहना करते हुए उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही, बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के कारोबार से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी बेझिझक पुलिस के साथ साझा करें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।