(बिलासपुर छत्तीसगढ़) साइंस कॉलेज के समीप स्थित वर्षों पुराने ऐतिहासिक तालाब पर अस्तित्व का संकट मंडराने लगा है। स्थानीय निवासियों और पर्यावरण प्रेमियों के अनुसार, कथित भू-माफियाओं की नजर इस बेशकीमती जमीन पर टिक गई है और इसे पूरी तरह से समतल कर अवैध कब्जे की जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं?रातों-रात गिराया जा रहा है मलबे और मिट्टी का ढेर.स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से तालाब के किनारों पर गाड़ियों के जरिए कचरा, मलबा और मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया जाता है। तालाब के एक बड़े हिस्से को पाटा जा चुका है। लोगों का आरोप है कि भू-माफिया सुनियोजित साजिश के तहत पहले जलस्रोत को पूरी तरह से सुखाकर और भरकर जमीन का स्वरूप बदलना चाहते हैं!ताकि बाद में इस पर अवैध प्लाटिंग या निर्माण कराया जा सके?पर्यावरण पर गहराएगा संकट, जलस्तर घटने का खतरा.साइंस कॉलेज के आसपास का यह पुराना तालाब न केवल क्षेत्र के जलस्तर को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है, बल्कि यह स्थान कई प्रवासी पक्षियों और जलीय जीवों का प्राकृतिक आवास भी है।पर्यावरणविदों ने चेतावनी दी है कि:जल संकट: तालाब के खत्म होने से आसपास के इलाकों में भू-जल स्तर तेजी से नीचे गिरेगा। बाढ़ की स्थिति: बारिश के दिनों में जल निकासी की प्राकृतिक व्यवस्था ठप हो जाएगी, जिससे आसपास के रिहाइशी इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होगी। “यह तालाब हमारे इलाके की सांस है। अगर इसे भू-माफियाओं ने पाट दिया, तो आने वाली पीढ़ियां पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसेंगी। प्रशासन को तुरंत दखल देना चाहिए।”उठ रहे हैं गंभीर सवाल:दिन के उजाले और रात के अंधेरे में चल रहे इस पाट-पाटोव के खेल से क्या स्थानीय प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह अनजान हैं?क्या इस खबर के बाद जगेगा स्थानीय प्रशासन और नगर निगम या फिर इस खराब को करेगा नजर अंदाज?





