ब्रेकिंग न्यूज़
NTPC सीपत में राखड़ परिवहन पर गंभीर सवाल, अनंत वासने के तबादले के बाद भी विवाद बरकरार…बिलासपुर के तालापारा बजरंग चौक में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा उत्सव का गौरवशाली दूसरा वर्ष…मेंड्रा में दिल दहला देने वाली वारदात: 3 साल की बच्ची को बचाने आई दादी की धारदार हथियार के हमले में मौत, आरोपी गिरफ्तार..!बिलासपुर के निजी अस्पतालों की निष्पक्ष जांच जरूरी, मरीजों के हितों की सुरक्षा करे राज्य सरकारस्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल; इलाज, बिलिंग, आयुष्मान योजना और अस्पतालों के पंजीयन की हो नियमित जांच….बाबा नीम करौली जी महाराज का संदेश: भूखे को भोजन कराना मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक…नशामुक्त भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर बेमेतरा पहुंची राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली…सभी अटल आवासों की हो नियमित जांच, पात्र हितग्राहियों की पहचान से लेकर सुरक्षा और अवैध कब्जों तक की हो पड़ताल…निष्पक्षता, संस्कार और जनसरोकार के 10 गौरवमयी वर्ष ‘सत्य ज्ञान समागम’ ने पत्रकारिता से समाज को दी नई दिशा…🚨 जनहित विशेष रिपोर्ट: किराना दुकानों से लेकर बड़े संस्थानों तक हो सघन जांच, एक्सपायरी दवाइयों और खाद्य सामग्री की बिक्री पर लगे रोक…🔴 धान खरीदी 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर! 15 नवंबर से खरीदी शुरू होने की संभावना, 31 जनवरी तक चल सकती है प्रक्रिया…न्यायधानी की जनता के जरूरी मुद्दे: सड़क मरम्मत, सरकारी सुविधाएं और सुरक्षा पर जवाबदेही जरूरी…छत्तीसगढ़ में जीएसटी जाँच का दायरा बढ़ाने की जरूरत? बाजारों से गोदामों तक हो नियमों के पालन की पड़ताल…NTPC सीपत में राखड़ परिवहन पर गंभीर सवाल, अनंत वासने के तबादले के बाद भी विवाद बरकरार…बिलासपुर के तालापारा बजरंग चौक में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा उत्सव का गौरवशाली दूसरा वर्ष…मेंड्रा में दिल दहला देने वाली वारदात: 3 साल की बच्ची को बचाने आई दादी की धारदार हथियार के हमले में मौत, आरोपी गिरफ्तार..!बिलासपुर के निजी अस्पतालों की निष्पक्ष जांच जरूरी, मरीजों के हितों की सुरक्षा करे राज्य सरकारस्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल; इलाज, बिलिंग, आयुष्मान योजना और अस्पतालों के पंजीयन की हो नियमित जांच….बाबा नीम करौली जी महाराज का संदेश: भूखे को भोजन कराना मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक…नशामुक्त भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर बेमेतरा पहुंची राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली…सभी अटल आवासों की हो नियमित जांच, पात्र हितग्राहियों की पहचान से लेकर सुरक्षा और अवैध कब्जों तक की हो पड़ताल…निष्पक्षता, संस्कार और जनसरोकार के 10 गौरवमयी वर्ष ‘सत्य ज्ञान समागम’ ने पत्रकारिता से समाज को दी नई दिशा…🚨 जनहित विशेष रिपोर्ट: किराना दुकानों से लेकर बड़े संस्थानों तक हो सघन जांच, एक्सपायरी दवाइयों और खाद्य सामग्री की बिक्री पर लगे रोक…🔴 धान खरीदी 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर! 15 नवंबर से खरीदी शुरू होने की संभावना, 31 जनवरी तक चल सकती है प्रक्रिया…न्यायधानी की जनता के जरूरी मुद्दे: सड़क मरम्मत, सरकारी सुविधाएं और सुरक्षा पर जवाबदेही जरूरी…छत्तीसगढ़ में जीएसटी जाँच का दायरा बढ़ाने की जरूरत? बाजारों से गोदामों तक हो नियमों के पालन की पड़ताल…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › देश › गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में मुख्य समारोह…

गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ के शहरी पथ-विक्रेताओं को पीएम मोदी का न्यौता मिलना बड़ी बात : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव…

श्री साव ने आमंत्रण पर नई दिल्ली जा रहे पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से वीडियो काल पर की बात, गणतंत्र दिवस समारोह का न्यौता मिलने पर दी बधाई

बिलासपुर. नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में इस वर्ष एक नई और ऐतिहासिक पहल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी पथ-विक्रेता भी सहभागी बनेंगे। यह पहली बार है जब छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी पथ-विक्रेताओं को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र के नाम अपने संदेश में देशभर के पथ-विक्रेता भाई-बहनों को संबोधित करेंगे।

उप मुख्यमंत्री-सह-नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरूण साव ने आज नगर पालिका परिषद मुंगेली के पथ-विक्रेता श्री बाबूलाल बुनकर और नगर पालिका परिषद लोरमी के शहरी पथ-विक्रेता श्री सोना कुमार कैवर्त्य से वीडियो कॉल पर बात की। इस दौरान दोनों से उनके कार्यों की चर्चा कर 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने पर बधाई दी। दोनों पथ-विक्रेता प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभान्वित हैं तथा अपने-अपने क्षेत्रों में ईमानदारी एवं परिश्रम से आजीविका अर्जित कर रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने दोनों पथ-विक्रेताओं से वीडियो काल से चर्चा कर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अवसर छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी है। वर्षों से देश की शहरी अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे पथ-विक्रेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान एवं पहचान दिलाने की दिशा में यह एक सार्थक कदम है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व में उनकी भागीदारी सामाजिक समावेशन, आत्मनिर्भर भारत और समावेशी विकास की भावना को सशक्त रूप से दर्शाती है।

छत्तीसगढ़ के पथ-विक्रेताओं को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं लोटस टेंपल (कमल मंदिर) का भ्रमण भी कराया जाएगा। यह भ्रमण उनके लिए न केवल ज्ञानवर्धक होगा, बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं, सांस्कृतिक विविधता एवं राष्ट्रीय मूल्यों को और अधिक गहराई से समझने का अवसर भी प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से देशभर के लाखों शहरी पथ-विक्रेताओं को स्वरोजगार हेतु आर्थिक सहायता, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा तथा सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह जैसे राष्ट्रीय मंच पर पथ-विक्रेताओं की सहभागिता इस योजना की सफलता और इसके सामाजिक प्रभाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने राज्य के दो पथ-विक्रेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह के राष्ट्रीय आयोजन में आमंत्रित किए जाने पर कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह क्षण विशेष रूप से गौरवपूर्ण है। राज्य के शहरी पथ-विक्रेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इससे न केवल पथ-विक्रेताओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि राज्य के अन्य पथ-विक्रेताओं को भी स्वावलंबन, अनुशासन और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। राज्य शासन एवं नगरीय निकायों द्वारा भी पथ-विक्रेताओं के हित में विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य उन्हें सम्मानजनक आजीविका, सुरक्षित कार्यस्थल तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। गणतंत्र दिवस समारोह में भागीदारी इन प्रयासों की सार्थकता को राष्ट्रीय पटल पर प्रस्तुत करती है। 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में छत्तीसगढ़ के शहरी पथ-विक्रेताओं की सहभागिता समानता, सम्मान और समावेशी विकास के मूल्यों को सुदृढ़ करती है। यह पहल संदेश देती है कि राष्ट्र निर्माण में हर वर्ग, हर नागरिक और हर मेहनतकश की भूमिका महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ के लिए यह न केवल गर्व का विषय है, बल्कि सामाजिक न्याय और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणास्पद उदाहरण भी है।