ब्रेकिंग न्यूज़
हेमंत मानिकपुरी ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिनगौ माता की सुरक्षा के लिए बांधे रेडियम बेल्ट वृद्धाश्रम में भेंट की आवश्यक सामग्री….गणेश चतुर्थी पर विशेष: विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना से मिलती है सकारात्मक ऊर्जागणेश चतुर्थी के लाभ और भगवान गणेश से जुड़ी लघु कथा……निजी अस्पतालों की नियमित जांच हो, इलाज की दरें हों पारदर्शी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इलाज के बढ़ते खर्च से राहत देने के लिए केंद्र-राज्य सरकारें मजबूत निगरानी व्यवस्था बनाएं….विकसित भारत के निर्माण में बिलासपुर के युवा निभाएंगे नेतृत्वकारी भूमिका 30 सितंबर तक माय भारत पोर्टल पर क्विज में भाग लेने का अवसर, जिला से राष्ट्रीय स्तर तक होगी चयन प्रक्रिया…साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच उप मुख्यमंत्री अरुण साव अटल विश्वविद्यालय में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दी गई जानकारी…अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 200 पौवा अंग्रेजी शराब और स्कूटी सहित ₹1.14 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों पर मंथन, समापन कार्यक्रम में जुटे कांग्रेस सोशल संगठन के पदाधिकारी….नीम करौली बाबा: प्रेम और सेवा का संदेश, जिसने सीमाएं लांघकर दुनिया को छुआ‘हनुमान अंश’ फिल्म ने फिर जगाई चर्चा, साधारण ग्रामीण युवक से विश्वभर में पूजनीय बने लक्ष्मी नारायण शर्मा उर्फ महाराज जी की जीवनगाथा पर लोगों की नजर…मिशन अमृत 2.0: चार शहरों के तालाबों के पुनर्जीवन को 22.18 करोड़ मंजूर….निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर काम पूरा कराएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव और परिणाम आधारित काम करने के निर्देश दंतेवाड़ा में लोक निर्माण, PHED, नगरीय प्रशासन और खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा…..जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आर्यन फ़िल्म के “जागरूक नारी” अभियान का सफल आयोजन..!प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..हेमंत मानिकपुरी ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिनगौ माता की सुरक्षा के लिए बांधे रेडियम बेल्ट वृद्धाश्रम में भेंट की आवश्यक सामग्री….गणेश चतुर्थी पर विशेष: विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना से मिलती है सकारात्मक ऊर्जागणेश चतुर्थी के लाभ और भगवान गणेश से जुड़ी लघु कथा……निजी अस्पतालों की नियमित जांच हो, इलाज की दरें हों पारदर्शी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इलाज के बढ़ते खर्च से राहत देने के लिए केंद्र-राज्य सरकारें मजबूत निगरानी व्यवस्था बनाएं….विकसित भारत के निर्माण में बिलासपुर के युवा निभाएंगे नेतृत्वकारी भूमिका 30 सितंबर तक माय भारत पोर्टल पर क्विज में भाग लेने का अवसर, जिला से राष्ट्रीय स्तर तक होगी चयन प्रक्रिया…साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच उप मुख्यमंत्री अरुण साव अटल विश्वविद्यालय में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दी गई जानकारी…अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 200 पौवा अंग्रेजी शराब और स्कूटी सहित ₹1.14 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों पर मंथन, समापन कार्यक्रम में जुटे कांग्रेस सोशल संगठन के पदाधिकारी….नीम करौली बाबा: प्रेम और सेवा का संदेश, जिसने सीमाएं लांघकर दुनिया को छुआ‘हनुमान अंश’ फिल्म ने फिर जगाई चर्चा, साधारण ग्रामीण युवक से विश्वभर में पूजनीय बने लक्ष्मी नारायण शर्मा उर्फ महाराज जी की जीवनगाथा पर लोगों की नजर…मिशन अमृत 2.0: चार शहरों के तालाबों के पुनर्जीवन को 22.18 करोड़ मंजूर….निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर काम पूरा कराएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव और परिणाम आधारित काम करने के निर्देश दंतेवाड़ा में लोक निर्माण, PHED, नगरीय प्रशासन और खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा…..जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आर्यन फ़िल्म के “जागरूक नारी” अभियान का सफल आयोजन..!प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार क्या पंचायत मंत्री के गृह जिला में पंचायत…

क्या पंचायत मंत्री के गृह जिला में पंचायत प्रतिनिधियों का अधिकार सुरक्षित नही ,,

अवैध मुरूम और रेत उत्खनन पर कार्रवाई के दौरान बवाल, जनपद सदस्य व ग्रामीणों से धक्का-मुक्की
पंडरिया / कबीरधाम। जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक-12 के सदस्य श्री गजपति साहू द्वारा क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध मुरूम एवं रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई की गई। पंचायत राज अधिनियम द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद सदस्य ने ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार कर अवैध उत्खनन में उपयोग हो रहे वाहन और मशीनों को जप्त किया तथा ग्राम कोटवार को सुपुर्द कर दिया।
इसके बाद मामला थाना कुंडा, जनपद पंडरिया के माध्यम से खनिज विभाग कवर्धा को राजसात एवं अग्रिम दंडात्मक कार्रवाई के लिए भेजा गया।


सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर ठेकेदार विनोद अग्रवाल (कवर्धा) के गुर्गे मौके पर पहुंच गए और उन्होंने जनपद सदस्य तथा ग्रामीणों को धमकाया और धक्का-मुक्की की। आरोप है कि उन्होंने बलपूर्वक जप्त किए गए वाहन और मशीनों को मौके से उठाकर ले गए। इस पूरी घटना की ग्रामीणों द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है, जो अब शिकायत के साथ पुलिस को सौंपी जा रही है।
घटना के बाद जनपद सदस्य और ग्रामीणों ने थाना कुंडा में शासकीय कार्य में बाधा, धमकी और अवैध हस्तक्षेप की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध उत्खनन की शिकायत खनिज विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग को लगातार दी जा रही थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण ठेकेदारों के हौसले बुलंद हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार अपने प्रभाव और पहुंच का हवाला देकर अवैध उत्खनन को जारी रखे हुए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि जब पंचायत राज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही थी, तब इस प्रकार बलपूर्वक रोकना पंचायत प्रतिनिधियों की शक्तियों का खुला उल्लंघन है।


मुख्यमंत्री और खनिज विभाग से हस्तक्षेप की मांग
ग्रामीणों और जनपद सदस्य ने मुख्यमंत्री तथा खनिज विभाग से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में पर्यावरणीय नुकसान के साथ-साथ कानून व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ सकती है।
ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि जप्त किए गए वाहन और मशीनों को बलपूर्वक ले जाने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा अवैध उत्खनन में संलिप्त ठेकेदारों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
सूत्रों का कहना है कि पूरे मामले की वीडियो और शिकायत अब प्रशासन और पुलिस के पास पहुंच चुकी है, जिससे आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।पंचायत मंत्री के गृह जिला में पंचायत प्रतिनिधियों का अधिकार सुरक्षित नही ,,