ब्रेकिंग न्यूज़
पेपर लीक केवल एक सरकार की विफलता नहीं, पूरे तंत्र की जवाबदेही तय हो; कठोर कानून और केंद्रीय जांच की मांग तेज..!बिलासपुर में किरायेदार सत्यापन और दस्तावेज जांच को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग, जनहित में सख्त निगरानी की आवश्यकता..!बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और पुलिस व्यवस्था में सुधार की मांग, प्रत्येक जिले में विशेष जांच टीम गठित करने का सुझाव..!जनहित में कड़े कानून की मांग : मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई..!पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण संपन्न, एसपी ने बांटे प्रमाण पत्र..!थाना कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार..!डीआईजी रामकृष्ण साहू ने 10 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को थानों में किया पदस्थ, व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा शुरू..!तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 कुख्यात चाकूबाजों को थाना बुलाकर की कड़ी कार्रवाई..!तोरवा पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, सरेराह चाकू लहराते दो बदमाश गिरफ्तार..!वर्दी का खौफ खत्म? गाली-गलौज कर हाथ में धारदार चाकू लहराकर जवानों को पीछे हटने पर मजबूर करने की कथित कोशिश..!ड्रोन की निगरानी में फंसा नशा तस्करों का गिरोह, 5 नाबालिगों सहित 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और चाकू बरामद..!बिलासपुर: सकरी पुलिस और ACCU की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल झपटमारी करने वाले आरोपी गिरफ्तार..!पेपर लीक केवल एक सरकार की विफलता नहीं, पूरे तंत्र की जवाबदेही तय हो; कठोर कानून और केंद्रीय जांच की मांग तेज..!बिलासपुर में किरायेदार सत्यापन और दस्तावेज जांच को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग, जनहित में सख्त निगरानी की आवश्यकता..!बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और पुलिस व्यवस्था में सुधार की मांग, प्रत्येक जिले में विशेष जांच टीम गठित करने का सुझाव..!जनहित में कड़े कानून की मांग : मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई..!पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण संपन्न, एसपी ने बांटे प्रमाण पत्र..!थाना कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार..!डीआईजी रामकृष्ण साहू ने 10 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को थानों में किया पदस्थ, व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा शुरू..!तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 कुख्यात चाकूबाजों को थाना बुलाकर की कड़ी कार्रवाई..!तोरवा पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, सरेराह चाकू लहराते दो बदमाश गिरफ्तार..!वर्दी का खौफ खत्म? गाली-गलौज कर हाथ में धारदार चाकू लहराकर जवानों को पीछे हटने पर मजबूर करने की कथित कोशिश..!ड्रोन की निगरानी में फंसा नशा तस्करों का गिरोह, 5 नाबालिगों सहित 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और चाकू बरामद..!बिलासपुर: सकरी पुलिस और ACCU की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल झपटमारी करने वाले आरोपी गिरफ्तार..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS)…

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर…!

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का ने किया थाना चंदनू का अर्धवार्षिक निरीक्षण।
जप्ती माल, मालखाना, डियुटी, मुर्त, जरायम, शिकायत, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फ्रिंगर प्रिंट रजिस्टर, अन्य रजिस्टर व तख्ती किए चेक।
बीट प्रभारियों एवं बीट आरक्षको को क्षेत्र में निरंतर भ्रमण कर, स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करने दिए गए निर्देश।

अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश।

लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत का निकाल करने, लंबित स्थाई एवं गिरफ़्तारी वारंट तामिल करने के दिए निर्देश।

चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने दिए गए निर्देश।

पीडित क्षतिपूर्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश।

बेमेतरा,(छत्तीसगढ़)पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव के मार्गदर्शन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बेमेतरा श्री भूषण एक्का के द्वारा थाना चंदनू का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बेमेतरा द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों का मनोबल बढाये जाने के साथ ही कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में मार्गदर्शन दिया गया।निरीक्षण के दौरान थाना की जप्ती माल, मालखाना, जप्ती रजिस्टर, जरायम, शिकायत, डियुटी रजिस्टर, मुर्त रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फ्रिंगर प्रिंट रजिस्टर, थाना की अन्य रजिस्टर व तख्ती चेक किये एवं थाना का भ्रमण कर थाना की साफ सफाई हेतु विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देश दिए गए।

उन्होनें बीट आरक्षकों एवं प्रभारी से संवाद कर निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करें, स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करें एवं निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें: क्षेत्र में जुआ, अवैध शराब, मादक पदार्थों, नशीली दवाओं की गतिविधियों की जानकारी एकत्र करें। गुंडा, निगरानी, सूचीबद्ध अपराधियों पर सतत निगरानी रखें। क्षेत्र के भौगोलिक विवरण, प्रमुख जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं वरिष्ठ व्यक्तियों की जानकारी संकलित करें। विवादग्रस्त क्षेत्र, अपराधिक ठिकानों, मेले-त्योहारों, डेरा डालने एवं घुमक्कड़ लोगों की गतिविधियों एवं क्षेत्र में चल रहे पुराने विवादों एवं विवाद का कारण की जानकारी नियमित रूप से बीट पुस्तिका में अद्यतन करने।

इसके अलावा अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने, लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत और लंबित वारंटो की निकाल करने एवं असमाजिकतत्वो के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने व असामाजिक तत्वों तथा निगरानी बदमाशों, गुण्डों, शराब पीकर हुल्लड/मारपीट करने वालों के विरूद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिए गए।

चोरियो एवं अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु रात्रि में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त सुदृढ करने, गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त के दौरान हाटल, लाज, ढाबा, एटीएम, बैक, बस स्टैण्ड, प्रतिक्षालय एवं संदिग्ध व्यक्तियो कि चेकिंग करने, अधिकारियों व जवानों को रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त कर गली – मोहल्लों एवं चप्पे-चप्पे पर अपनी पैनी नजर रखने, साथ ही आसपास के ग्रामीण इलाकों में गस्त को बढ़ाने व लगातार रात में गस्त, पेट्रोलिंग, काम्बिग गस्त करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

उन्होनें वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों का सही समय में निकाल करने एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करने, ई-साक्ष्य का उपयोग करने व समस्त स्टाफ को डियुटी के दौरान निर्धारित साफ सुथरी वर्दी धारण करने तथा थाना में रिपोर्ट करने आये महिला आगंतुक / रिपोर्टकर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पुर्वक लेते हुये तत्काल उचित कार्यवाही करने एवं मजबूत सूचना तंत्र विकसित कर बेहतर पुलिसिंग करने निर्देशित किया गया।
उन्होनें यौन उत्पीडन / अन्य अपराधों से पीडित महिलाओं/उत्तरजीवियों के लिए क्षतिपूर्ति योजना के अंतर्गत आने वाले अपराधों धाराओं के कारित होने पर राज्य/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रकरण प्रस्तुत कर पीडिता को न्याय और पीडित को पीडित क्षतिपूर्ति योजना का लाभ मिल सके तथा महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों को एक अभियान चलाकर यथा शीघ्र निराकरण करने एवं गुम बालक/बालिकाओं को अभियान चलाकर दस्तयाब कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।

अर्धवार्षिक निरीक्षण के दौरान प्रधान आरक्षक सुखेलाल बंजारे, रघुनाथ नेताम, आरक्षक भूषण राजपूत, गोविंद सिंह, हेमंत वर्मा, दीपक ठाकुर, राजतिलक हिरवानी, भीखम ठाकुर, एसडीओपी कार्यालय बेमेतरा से आरक्षक पुकेश्वर दिल्लीवार सहित थाना के अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।