ब्रेकिंग न्यूज़
🇮🇳 जनहित की पत्रकारिता का संकल्प: नशामुक्त समाज, भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था और जागरूक जनता ही हमारा लक्ष्य…पोर्टल की क्रांति ने बदली खबरों की ताकत: अब हर जनसमस्या की आवाज बनेगा डिजिटल मीडिया न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत की अपील—सक्रिय, सजग और जिम्मेदार पत्रकारिता से जनहित की आवाज केंद्र और राज्य सरकारों तक पहुंचे….🚨 159 गुमशुदगी के मामलों के बीच बड़ा सवाल: अब जनता भी रहे चौकन्नी—अपनी, अपनों और समाज की सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी…🚨 159 Missing-Person Cases Reported in Raipur Within 24 Hours! Public Seeks Strong Action and Accountability from Chief Minister Vishnu Deo Sai and Home Minister Vijay Sharma…🚨रायपुर में 24 घंटे में 159 गुमशुदगी के मामले दर्ज, 78 महिलाएं शामिल; पुलिस ने शुरू की अपराध के एंगल से जांच….तालाब, श्मशान और निस्तारी भूमि पर कब्जे के आरोपों की हो प्रदेशव्यापी जांच…निजी अस्पतालों की हो व्यापक कानूनी जांच, दोषी मिलने पर लाइसेंस पर कार्रवाई…ठगी-जालसाजी के मामलों के लिए बने अलग विशेष जांच टीम नौकरी,निवेश, ऑनलाइन फ्रॉड और अन्य स्कैम में पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की मांग…अक्टूबर 2026 में त्योहारों की धूम: नवरात्रि से दशहरा और शरद पूर्णिमा तक, जानिए पूरे माह की प्रमुख तिथियां…गौवंश तस्करी पर साजा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार07 गौवंश और तस्करी में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जब्त, कुल कीमत करीब ₹1.85 लाख….सीएम हेल्पलाइन से खुली स्वरोजगार की राह मिला बकरी पालन योजना का लाभ….विद्यालय में अमर्यादित आचरण पर सख्त कार्रवाई, शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश…🇮🇳 जनहित की पत्रकारिता का संकल्प: नशामुक्त समाज, भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था और जागरूक जनता ही हमारा लक्ष्य…पोर्टल की क्रांति ने बदली खबरों की ताकत: अब हर जनसमस्या की आवाज बनेगा डिजिटल मीडिया न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत की अपील—सक्रिय, सजग और जिम्मेदार पत्रकारिता से जनहित की आवाज केंद्र और राज्य सरकारों तक पहुंचे….🚨 159 गुमशुदगी के मामलों के बीच बड़ा सवाल: अब जनता भी रहे चौकन्नी—अपनी, अपनों और समाज की सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी…🚨 159 Missing-Person Cases Reported in Raipur Within 24 Hours! Public Seeks Strong Action and Accountability from Chief Minister Vishnu Deo Sai and Home Minister Vijay Sharma…🚨रायपुर में 24 घंटे में 159 गुमशुदगी के मामले दर्ज, 78 महिलाएं शामिल; पुलिस ने शुरू की अपराध के एंगल से जांच….तालाब, श्मशान और निस्तारी भूमि पर कब्जे के आरोपों की हो प्रदेशव्यापी जांच…निजी अस्पतालों की हो व्यापक कानूनी जांच, दोषी मिलने पर लाइसेंस पर कार्रवाई…ठगी-जालसाजी के मामलों के लिए बने अलग विशेष जांच टीम नौकरी,निवेश, ऑनलाइन फ्रॉड और अन्य स्कैम में पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की मांग…अक्टूबर 2026 में त्योहारों की धूम: नवरात्रि से दशहरा और शरद पूर्णिमा तक, जानिए पूरे माह की प्रमुख तिथियां…गौवंश तस्करी पर साजा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार07 गौवंश और तस्करी में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जब्त, कुल कीमत करीब ₹1.85 लाख….सीएम हेल्पलाइन से खुली स्वरोजगार की राह मिला बकरी पालन योजना का लाभ….विद्यालय में अमर्यादित आचरण पर सख्त कार्रवाई, शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › समाचार › सरस्वती शिशु मंदिर चंदखुरी–बैतलपुर में विद्यारंभ संस्कार, शिशु…

सरस्वती शिशु मंदिर चंदखुरी–बैतलपुर में विद्यारंभ संस्कार, शिशु नगरी एवं मातृ सम्मेलन संपन्न…

सरगांव
सरस्वती शिशु मंदिर, चंदखुरी–बैतलपुर में विद्यारंभ संस्कार, शिशु नगरी एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 25 पोषक ग्रामों से आई माताओं ने मातृ सम्मेलन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जहाँ मातृ शक्ति के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुकुल पद्धति से 31 भैया-बहनों का विधिवत विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। साथ ही शिशु नगरी का आयोजन भी किया गया, जिसमें नन्हे शिशुओं के लिए खेल, शिक्षाप्रद एवं संस्कार आधारित गतिविधियाँ कराई गईं। शिशु नगरी के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं संस्कार निर्माण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत मुंगेली की सभापति श्रीमती अंबालिका साहू रहीं तथा अध्यक्षता पथरिया जनपद पंचायत के सभापति श्री मनीष साहू ने की।
विशिष्ट अतिथियों में चंदखुरी ग्राम पंचायत के सरपंच श्री रामदयाल मंडन, शिशु वाटिका प्रांत संयोजिका शुश्री माया तंबोली दीदी, बालिका शिक्षा प्रांत संयोजिका श्रीमती रीता तिवारी दीदी, विभाग समन्वयक श्री गेंदराम राजपूत (बिलासपुर विभाग) एवं जिला समन्वयक श्री पेशीराम साहू (मुंगेली) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री भोजराम वर्मा, सचिव श्री मनीष अग्रवाल, समिति सदस्य श्री बुधारू निषाद, श्री प्रदीप चतुर्वेदी तथा प्राचार्य आचार्य दीदी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि श्रीमती अंबालिका साहू ने मातृ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मातृ शक्ति समाज की आधारशिला है। माँ ही संतान को संस्कार, संस्कृति एवं चरित्र की प्रथम शिक्षा देती है। उन्होंने माताओं से अपने बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा देने, विद्यालय में कराई जाने वाली गतिविधियों को घर पर भी अपनाने तथा बच्चों को चरित्रवान एवं राष्ट्रभक्त बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर उन्होंने शिशु वाटिका निर्माण हेतु ₹2 लाख की घोषणा भी की।
अतिथियों ने विद्यालय द्वारा दी जा रही संस्कारयुक्त एवं गुरुकुल परंपरा आधारित शिक्षा की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।