ब्रेकिंग न्यूज़
पेपर लीक केवल एक सरकार की विफलता नहीं, पूरे तंत्र की जवाबदेही तय हो; कठोर कानून और केंद्रीय जांच की मांग तेज..!बिलासपुर में किरायेदार सत्यापन और दस्तावेज जांच को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग, जनहित में सख्त निगरानी की आवश्यकता..!बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और पुलिस व्यवस्था में सुधार की मांग, प्रत्येक जिले में विशेष जांच टीम गठित करने का सुझाव..!जनहित में कड़े कानून की मांग : मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई..!पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण संपन्न, एसपी ने बांटे प्रमाण पत्र..!थाना कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार..!डीआईजी रामकृष्ण साहू ने 10 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को थानों में किया पदस्थ, व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा शुरू..!तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 कुख्यात चाकूबाजों को थाना बुलाकर की कड़ी कार्रवाई..!तोरवा पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, सरेराह चाकू लहराते दो बदमाश गिरफ्तार..!वर्दी का खौफ खत्म? गाली-गलौज कर हाथ में धारदार चाकू लहराकर जवानों को पीछे हटने पर मजबूर करने की कथित कोशिश..!ड्रोन की निगरानी में फंसा नशा तस्करों का गिरोह, 5 नाबालिगों सहित 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और चाकू बरामद..!बिलासपुर: सकरी पुलिस और ACCU की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल झपटमारी करने वाले आरोपी गिरफ्तार..!पेपर लीक केवल एक सरकार की विफलता नहीं, पूरे तंत्र की जवाबदेही तय हो; कठोर कानून और केंद्रीय जांच की मांग तेज..!बिलासपुर में किरायेदार सत्यापन और दस्तावेज जांच को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग, जनहित में सख्त निगरानी की आवश्यकता..!बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और पुलिस व्यवस्था में सुधार की मांग, प्रत्येक जिले में विशेष जांच टीम गठित करने का सुझाव..!जनहित में कड़े कानून की मांग : मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई..!पुलिस परिवार की महिलाओं के लिए 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण संपन्न, एसपी ने बांटे प्रमाण पत्र..!थाना कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार..!डीआईजी रामकृष्ण साहू ने 10 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को थानों में किया पदस्थ, व्यवहारिक प्रशिक्षण होगा शुरू..!तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 कुख्यात चाकूबाजों को थाना बुलाकर की कड़ी कार्रवाई..!तोरवा पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा, सरेराह चाकू लहराते दो बदमाश गिरफ्तार..!वर्दी का खौफ खत्म? गाली-गलौज कर हाथ में धारदार चाकू लहराकर जवानों को पीछे हटने पर मजबूर करने की कथित कोशिश..!ड्रोन की निगरानी में फंसा नशा तस्करों का गिरोह, 5 नाबालिगों सहित 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा और चाकू बरामद..!बिलासपुर: सकरी पुलिस और ACCU की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल झपटमारी करने वाले आरोपी गिरफ्तार..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम क्राइम घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति…

घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार…!

बेमेतरा (छत्तीसगढ़)
जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेमरिया निवासी धर्मेंद्र घृतलहरे (27) ने थाना नांदघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 मार्च 2026 की शाम करीब 4 बजे गांव के भागवत पात्रे ने उसे बताया कि उसकी पत्नी कुमारी बाई पात्रे के साथ घरेलू विवाद हो गया था। विवाद के दौरान उसने पत्नी को थप्पड़ मारकर धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। उसे खाट पर लिटाया गया, लेकिन वह बातचीत नहीं कर रही थी।

इसके बाद गांव के लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस के जरिए नवागढ़ शासकीय अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव और एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना नांदघाट पुलिस ने जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान आरोपी भागवत पात्रे (55) निवासी सेमरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि 4 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे उसने अपनी पत्नी से खाना मांगा, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर उसने पत्नी को थप्पड़ मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसने जलावन की लकड़ी से भी मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी भागवत पात्रे को 6 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर सहित थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।