ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ ‘विक्की’ गिरफ्तार, मौके पर मचा हड़कंप..!पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन से संगीत जगत स्तब्ध: क्या अब छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में स्थापित होगी उनकी प्रतिमा?स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस सख्त, स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों के लिए जारी की 18 सूत्रीय गाइडलाइन..!वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग पड़ा भारी, ITMS कैमरों की निगरानी में फंसे 2621 वाहन चालक, कटा चालान.!तोरवा पुलिस का एक्शन, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार..!कॉलेज परिसर से कॉपर वायर और ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई..!ऑनलाइन चालान से बचने का ‘जुगाड़’ पड़ेगा भारी, एडिशनल एसपी ने दी सख्त चेतावनी.!भाजपा देवरीखुर्द मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ संपन्..!शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में की कार्रवाई..!बिलासपुर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त: लखनऊ हादसे के बाद जागी नींद, अब स्कूलों की भी जांच की मांग..!देवरीखुर्द मंडल के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि..!बेमेतरा के एएसपी हरीश यादव ने बढ़ाया जिले का मान: अंग्रेजी साहित्य में हासिल की पीएच.डी. की उपाधि…!बिलासपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 35 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ ‘विक्की’ गिरफ्तार, मौके पर मचा हड़कंप..!पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन से संगीत जगत स्तब्ध: क्या अब छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों में स्थापित होगी उनकी प्रतिमा?स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस सख्त, स्कूल प्रबंधन और बस संचालकों के लिए जारी की 18 सूत्रीय गाइडलाइन..!वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग पड़ा भारी, ITMS कैमरों की निगरानी में फंसे 2621 वाहन चालक, कटा चालान.!तोरवा पुलिस का एक्शन, चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार..!कॉलेज परिसर से कॉपर वायर और ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तोरवा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई..!ऑनलाइन चालान से बचने का ‘जुगाड़’ पड़ेगा भारी, एडिशनल एसपी ने दी सख्त चेतावनी.!भाजपा देवरीखुर्द मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ संपन्..!शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चंद घंटों में की कार्रवाई..!बिलासपुर में कोचिंग सेंटरों पर प्रशासन सख्त: लखनऊ हादसे के बाद जागी नींद, अब स्कूलों की भी जांच की मांग..!देवरीखुर्द मंडल के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि..!बेमेतरा के एएसपी हरीश यादव ने बढ़ाया जिले का मान: अंग्रेजी साहित्य में हासिल की पीएच.डी. की उपाधि…!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम क्राइम खाद वितरण में गड़बड़ी: गनियारी और तखतपुर की…

खाद वितरण में गड़बड़ी: गनियारी और तखतपुर की दो दुकानों पर 21 दिन की रोक..!

उर्वरक जांच में अनियमितता उजागर, दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

किसानों के हित में कार्रवाई : स्टॉक में गड़बड़ी पर दो खाद दुकानें सील

बिलासपुर,जिले के तखतपुर विकासखंड अंतर्गत गनियारी और तखतपुर में संचालित दो खाद दुकानों में गड़बड़ी पाए जाने पर कृषि विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में स्टॉक और मशीन रिकॉर्ड में अंतर मिलने पर दोनों दुकानों की खाद बिक्री 21 दिनों के लिए प्रतिबंधित कर दी गई है।
किसानों को खाद, बीज एवं कीटनाशक की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने और उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा गठित जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल ने तखतपुर विकासखंड में सख्त कार्रवाई की है। टीम ने मेसर्स किसान सेवा केंद्र तखतपुर और मेसर्स अमन कृषि केंद्र गनियारी का औचक निरीक्षण किया, जहां खाद वितरण में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। उप संचालक कृषि पीढ़ी हथेश्वर ने बताया कि जांच के दौरान किसान सेवा केंद्र तखतपुर में मशीन स्टॉक में यूरिया 750 बोरी दर्ज थी,जबकि भौतिक रूप से 550 बोरी ही पाई गई। साथ ही 200 बोरी यूरिया बिना मशीन में दर्ज किए रखी गई थी। वहीं गनियारी स्थित अमन कृषि केंद्र में मशीन रिकॉर्ड में 1679 बोरी यूरिया दर्ज थी, लेकिन मौके पर भौतिक स्टॉक नहीं मिला।
दोनों प्रतिष्ठानों में उर्वरक भंडारण एवं वितरण से संबंधित रजिस्टर भी संधारित नहीं पाए गए, जो कि उर्वरक (नियंत्रण) आदेश 1985 का उल्लंघन है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दोनों दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 21 दिनों के लिए खाद विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। उप संचालक कृषि श्री हाथेश्वर ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान श्रीमती दिव्या गौतम सहायक संचालक कृषि, श्री आर.एल. पैकरा प्रभारी, कृषि वि.अ. तखतपुर, श्रीमती खुशबू साहू, श्रीमती उषा ध्रुव उर्वरक निरीक्षक,एवं श्री नरेश चंदेल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थिति थे।