ब्रेकिंग न्यूज़
कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..!बिलासपुर रेंज साइबर थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई..!चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सूचना के चंद घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार..!🚨 जनहित का बड़ा सवाल फुटपाथ कहां गए ? शनिचरी बाजार में पैदल चलना भी चुनौती दुकानों के बाहर बढ़ता सामान और रास्ते पर कब्जे से पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर—नगर निगम की निगरानी पर उठ रहे सवाल….सेवा संकल्प अभियान दुर्गम बैगा-बिरहोर गांवों की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य की संजीवनी 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट बनीं ग्रामीणों के लिए …चुनाव को लेकर INTEC की अहम बैठक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान पर जोरछात्रों के अधिकार, सुरक्षा, कल्याण और बेहतर भविष्य के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा….भगवान विश्वकर्मा जयंती पर देशभर में गूंजा जयकारा, शिल्प और तकनीक के देवता को किया नमन मेहनत, हुनर और सृजन के सम्मान का पर्व बनी विश्वकर्मा जयंती…जन्मदिन विशेष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76 वां जन्मदिन….आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर जिले भर में शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे करीब 10 लाख दीप पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में प्रज्वलित होंगे 1 लाख 25 हजार दीप..सिरगिट्टी के रहवासी परेशान! राजश्री पान मसाला फैक्ट्री को लेकर पर्यावरणीय जांच की मांग….किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन …मारपीट में घायल मरीज के इलाज से पहले FIR की शर्त पर सरकार जारी करे स्पष्ट दिशा-निर्देश पहले इलाज या पहले पुलिस कार्रवाई? घायल मरीजों को लेकर व्यवस्था पर उठे सवाल…कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..!बिलासपुर रेंज साइबर थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई..!चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सूचना के चंद घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार..!🚨 जनहित का बड़ा सवाल फुटपाथ कहां गए ? शनिचरी बाजार में पैदल चलना भी चुनौती दुकानों के बाहर बढ़ता सामान और रास्ते पर कब्जे से पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर—नगर निगम की निगरानी पर उठ रहे सवाल….सेवा संकल्प अभियान दुर्गम बैगा-बिरहोर गांवों की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य की संजीवनी 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट बनीं ग्रामीणों के लिए …चुनाव को लेकर INTEC की अहम बैठक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान पर जोरछात्रों के अधिकार, सुरक्षा, कल्याण और बेहतर भविष्य के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा….भगवान विश्वकर्मा जयंती पर देशभर में गूंजा जयकारा, शिल्प और तकनीक के देवता को किया नमन मेहनत, हुनर और सृजन के सम्मान का पर्व बनी विश्वकर्मा जयंती…जन्मदिन विशेष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76 वां जन्मदिन….आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर जिले भर में शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे करीब 10 लाख दीप पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में प्रज्वलित होंगे 1 लाख 25 हजार दीप..सिरगिट्टी के रहवासी परेशान! राजश्री पान मसाला फैक्ट्री को लेकर पर्यावरणीय जांच की मांग….किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन …मारपीट में घायल मरीज के इलाज से पहले FIR की शर्त पर सरकार जारी करे स्पष्ट दिशा-निर्देश पहले इलाज या पहले पुलिस कार्रवाई? घायल मरीजों को लेकर व्यवस्था पर उठे सवाल…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार बिलासपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी बेनकाब: कई…

बिलासपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी बेनकाब: कई जगह स्टॉक पकड़ा गया, और भी बड़े नेटवर्क की आशंका..!

बिलासपुर, छत्तीसगढ़।
शहर में रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी अब खुलकर सामने आने लगी है। हाल ही में प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में कई स्थानों पर अवैध रूप से जमा किए गए गैस सिलेंडरों का बड़ा स्टॉक पकड़ा गया है। हालांकि सूत्रों की मानें तो यह सिर्फ एक हिस्सा है, जबकि शहर के कई अन्य क्षेत्रों में भी भारी मात्रा में अवैध स्टॉक छिपाकर रखे जाने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर कार्रवाई हुई, वहां बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर जमा कर ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे थे। यह सिलेंडर जरूरतमंद उपभोक्ताओं को देने के बजाय अधिक मुनाफे के लिए छिपाकर रखे गए थे।
1000 रुपये का सिलेंडर 1600 रुपये या उससे अधिक में बेचा जा रहा है, जिससे आम जनता बुरी तरह परेशान है।
इस खेल में एजेंसी और डिलीवरी चैन में भी मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है, जहां अतिरिक्त वसूली कर उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है।
इस स्थिति का सबसे ज्यादा असर छात्रों, होटल व्यवसायियों और आम परिवारों पर पड़ रहा है। छात्रावासों में रहने वाले छात्र खाना बनाने को तरस रहे हैं, वहीं छोटे होटल और ढाबा संचालकों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
प्रशासन की कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल
हालांकि कुछ जगहों पर स्टॉक पकड़े जाने से कार्रवाई का दावा किया जा रहा है, लेकिन जानकारों का कहना है कि यह कार्रवाई नाकाफी है। जब तक पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश नहीं होगा, तब तक कालाबाजारी पर लगाम लगाना मुश्किल है।
सूत्रों का दावा है कि शहर में अभी भी कई गोदाम और ठिकाने ऐसे हैं जहां अवैध रूप से सिलेंडर जमा कर रखे गए हैं, जिन पर कार्रवाई होना बाकी है।
इस पूरे मामले में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
जहां केंद्र सरकार की जिम्मेदारी गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखना है, वहीं राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ऐसे माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करे। लेकिन वर्तमान हालात में दोनों ही स्तरों पर प्रभावी नियंत्रण की कमी साफ नजर आ रही है।
संबंधित विभागों की निष्क्रियता भी चर्चा में है, क्योंकि लगातार शिकायतों और खुलासों के बावजूद व्यापक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही।
जनता और संगठनों की मांग तेज
न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मांग की है कि—
पूरे शहर में व्यापक जांच अभियान चलाया जाए
गैस माफिया के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाए
दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए
आम जनता को उचित दर पर गैस उपलब्ध कराई जाए
अगर जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह मुद्दा बड़ा जनआक्रोश और आंदोलन का रूप ले सकता है।
✍️ रिपोर्ट: सत्य ज्ञान समागम प्रेस न्यूज पोर्टल | न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत