ब्रेकिंग न्यूज़
🇮🇳 जनहित की पत्रकारिता का संकल्प: नशामुक्त समाज, भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था और जागरूक जनता ही हमारा लक्ष्य…पोर्टल की क्रांति ने बदली खबरों की ताकत: अब हर जनसमस्या की आवाज बनेगा डिजिटल मीडिया न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत की अपील—सक्रिय, सजग और जिम्मेदार पत्रकारिता से जनहित की आवाज केंद्र और राज्य सरकारों तक पहुंचे….🚨 159 गुमशुदगी के मामलों के बीच बड़ा सवाल: अब जनता भी रहे चौकन्नी—अपनी, अपनों और समाज की सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी…🚨 159 Missing-Person Cases Reported in Raipur Within 24 Hours! Public Seeks Strong Action and Accountability from Chief Minister Vishnu Deo Sai and Home Minister Vijay Sharma…🚨रायपुर में 24 घंटे में 159 गुमशुदगी के मामले दर्ज, 78 महिलाएं शामिल; पुलिस ने शुरू की अपराध के एंगल से जांच….तालाब, श्मशान और निस्तारी भूमि पर कब्जे के आरोपों की हो प्रदेशव्यापी जांच…निजी अस्पतालों की हो व्यापक कानूनी जांच, दोषी मिलने पर लाइसेंस पर कार्रवाई…ठगी-जालसाजी के मामलों के लिए बने अलग विशेष जांच टीम नौकरी,निवेश, ऑनलाइन फ्रॉड और अन्य स्कैम में पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की मांग…अक्टूबर 2026 में त्योहारों की धूम: नवरात्रि से दशहरा और शरद पूर्णिमा तक, जानिए पूरे माह की प्रमुख तिथियां…गौवंश तस्करी पर साजा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार07 गौवंश और तस्करी में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जब्त, कुल कीमत करीब ₹1.85 लाख….सीएम हेल्पलाइन से खुली स्वरोजगार की राह मिला बकरी पालन योजना का लाभ….विद्यालय में अमर्यादित आचरण पर सख्त कार्रवाई, शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश…🇮🇳 जनहित की पत्रकारिता का संकल्प: नशामुक्त समाज, भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था और जागरूक जनता ही हमारा लक्ष्य…पोर्टल की क्रांति ने बदली खबरों की ताकत: अब हर जनसमस्या की आवाज बनेगा डिजिटल मीडिया न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत की अपील—सक्रिय, सजग और जिम्मेदार पत्रकारिता से जनहित की आवाज केंद्र और राज्य सरकारों तक पहुंचे….🚨 159 गुमशुदगी के मामलों के बीच बड़ा सवाल: अब जनता भी रहे चौकन्नी—अपनी, अपनों और समाज की सुरक्षा हमारी साझा जिम्मेदारी…🚨 159 Missing-Person Cases Reported in Raipur Within 24 Hours! Public Seeks Strong Action and Accountability from Chief Minister Vishnu Deo Sai and Home Minister Vijay Sharma…🚨रायपुर में 24 घंटे में 159 गुमशुदगी के मामले दर्ज, 78 महिलाएं शामिल; पुलिस ने शुरू की अपराध के एंगल से जांच….तालाब, श्मशान और निस्तारी भूमि पर कब्जे के आरोपों की हो प्रदेशव्यापी जांच…निजी अस्पतालों की हो व्यापक कानूनी जांच, दोषी मिलने पर लाइसेंस पर कार्रवाई…ठगी-जालसाजी के मामलों के लिए बने अलग विशेष जांच टीम नौकरी,निवेश, ऑनलाइन फ्रॉड और अन्य स्कैम में पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने की मांग…अक्टूबर 2026 में त्योहारों की धूम: नवरात्रि से दशहरा और शरद पूर्णिमा तक, जानिए पूरे माह की प्रमुख तिथियां…गौवंश तस्करी पर साजा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार07 गौवंश और तस्करी में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जब्त, कुल कीमत करीब ₹1.85 लाख….सीएम हेल्पलाइन से खुली स्वरोजगार की राह मिला बकरी पालन योजना का लाभ….विद्यालय में अमर्यादित आचरण पर सख्त कार्रवाई, शिक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › भाजपा देवरीखुर्द मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…

भाजपा देवरीखुर्द मंडल में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ संपन्..!

डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को डाउनलोड कराया गया सर्टिफिकेट

समय के अभाव में छूटे कार्यकर्ताओं को घर जाकर प्रशिक्षित करने का मुख्य प्रशिक्षक विवेक पाण्डेय ने दिया मंत्र

बिलासपुर:-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के कुशल निर्देशानुसार,

भाजपा देवरीखुर्द मंडल (किसान मोर्चा) के तत्वाधान में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026’ का भव्य आयोजन बूटापारा (वार्ड नंबर 43) में संध्या 5 बजे सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म’ पर आधारित था, जिसका मुख्य उद्देश्य सांगठनिक गतिविधियों को डिजिटल माध्यम से अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाना है।

संगठन ने मुझ छोटे कार्यकर्ता पर जताया भरोसा: विवेक पाण्डेय

कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभा रहे भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ (बिलासपुर ग्रामीण) के जिला सह-संयोजक विवेक पाण्डेय ने प्रशिक्षण की कमान संभाली। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को डिजिटल तकनीक और सांगठनिक ऐप की बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी, और सर्टिफिकेट डाउनलोड करवाया गया । इस अवसर पर विवेक पाण्डेय ने कहा, “मेरे लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि संगठन ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर अटूट विश्वास जताकर मुझे प्रथम बार ‘मुख्य प्रशिक्षक’ के रूप में संगठन हित में कार्य करने का यह गुरुतर अवसर प्रदान किया। इस जिम्मेदारी के लिए मैं शीर्ष नेतृत्व ,मंडल अध्यक्ष श्री रवि बरगाह जी का सहृदय आभार व्यक्त करता हूँ।

“कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए मुख्य प्रशिक्षक विवेक पाण्डेय ने एक महत्वपूर्ण सांगठनिक मंत्र देते हुए कहा, “समय के अभाव या किसी अनिवार्य व्यस्तता के कारण जो भी देवतुल्य कार्यकर्ता इस प्रशिक्षण सत्र में आने से छूट गए हैं, उन्हें पीछे नहीं छोड़ना है। जो कार्यकर्ता आज यहाँ पूरी तरह प्रशिक्षित हो चुके हैं, वे अब उन छूटे हुए साथियों के घर-घर जाकर उन्हें इस डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म का व्यक्तिगत प्रशिक्षण दें, ताकि मंडल का हर एक कार्यकर्ता संगठन की इस डिजिटल मुहिम से पूरी तरह जुड़ सके।

“वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति।

सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए डिजिटल युग में तकनीक के सही उपयोग पर जोर दिया। इस सांगठनिक प्रशिक्षण महाभियान में मुख्य रूप से भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिज्जू राव जी (JJP), भाजपा मंडल महामंत्री जितेन्द्र राय जी, व्यापार प्रकोष्ठ के सह-संयोजक सतीश मिश्रा जी एवं मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष मुकेश धुरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेंद्र बंटी शर्मा, अजित निषाद, तितऊ लाल निषाद, शिव कोरी, रतन यादव, दिलहरण निषाद, रघु धुरी, लक्ष्मी यादव, नसीब निषाद सहित देवरीखुर्द मंडल में निवासरत समस्त ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

अंत में मुख्य प्रशिक्षक विवेक पाण्डेय ने संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत करने में सहभागी बने सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट किया।