ब्रेकिंग न्यूज़
कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..!बिलासपुर रेंज साइबर थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई..!चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सूचना के चंद घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार..!🚨 जनहित का बड़ा सवाल फुटपाथ कहां गए ? शनिचरी बाजार में पैदल चलना भी चुनौती दुकानों के बाहर बढ़ता सामान और रास्ते पर कब्जे से पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर—नगर निगम की निगरानी पर उठ रहे सवाल….सेवा संकल्प अभियान दुर्गम बैगा-बिरहोर गांवों की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य की संजीवनी 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट बनीं ग्रामीणों के लिए …चुनाव को लेकर INTEC की अहम बैठक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान पर जोरछात्रों के अधिकार, सुरक्षा, कल्याण और बेहतर भविष्य के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा….भगवान विश्वकर्मा जयंती पर देशभर में गूंजा जयकारा, शिल्प और तकनीक के देवता को किया नमन मेहनत, हुनर और सृजन के सम्मान का पर्व बनी विश्वकर्मा जयंती…जन्मदिन विशेष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76 वां जन्मदिन….आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर जिले भर में शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे करीब 10 लाख दीप पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में प्रज्वलित होंगे 1 लाख 25 हजार दीप..सिरगिट्टी के रहवासी परेशान! राजश्री पान मसाला फैक्ट्री को लेकर पर्यावरणीय जांच की मांग….किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन …मारपीट में घायल मरीज के इलाज से पहले FIR की शर्त पर सरकार जारी करे स्पष्ट दिशा-निर्देश पहले इलाज या पहले पुलिस कार्रवाई? घायल मरीजों को लेकर व्यवस्था पर उठे सवाल…कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..!बिलासपुर रेंज साइबर थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई..!चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सूचना के चंद घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार..!🚨 जनहित का बड़ा सवाल फुटपाथ कहां गए ? शनिचरी बाजार में पैदल चलना भी चुनौती दुकानों के बाहर बढ़ता सामान और रास्ते पर कब्जे से पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर—नगर निगम की निगरानी पर उठ रहे सवाल….सेवा संकल्प अभियान दुर्गम बैगा-बिरहोर गांवों की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य की संजीवनी 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट बनीं ग्रामीणों के लिए …चुनाव को लेकर INTEC की अहम बैठक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान पर जोरछात्रों के अधिकार, सुरक्षा, कल्याण और बेहतर भविष्य के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा….भगवान विश्वकर्मा जयंती पर देशभर में गूंजा जयकारा, शिल्प और तकनीक के देवता को किया नमन मेहनत, हुनर और सृजन के सम्मान का पर्व बनी विश्वकर्मा जयंती…जन्मदिन विशेष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76 वां जन्मदिन….आशीर्वाद के दीयों से जगमगाएगा बिलासपुर जिले भर में शाम 7 बजे एक साथ जलेंगे करीब 10 लाख दीप पुलिस परेड ग्राउंड में उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में प्रज्वलित होंगे 1 लाख 25 हजार दीप..सिरगिट्टी के रहवासी परेशान! राजश्री पान मसाला फैक्ट्री को लेकर पर्यावरणीय जांच की मांग….किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन …मारपीट में घायल मरीज के इलाज से पहले FIR की शर्त पर सरकार जारी करे स्पष्ट दिशा-निर्देश पहले इलाज या पहले पुलिस कार्रवाई? घायल मरीजों को लेकर व्यवस्था पर उठे सवाल…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम शिक्षा जब चिरायु टीम बनी एक परिवार की उम्मीद.!

जब चिरायु टीम बनी एक परिवार की उम्मीद.!

जन्मजात विकृति से जूझ रहे बच्चे को मिला नया जीवन
बिलासपुर छत्तीसगढ़

बिलासपुर छह महीने पहले जन्मे एक नन्हे बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाना उसके माता-पिता के लिए किसी सपने से कम नहीं था। जन्म से ही कटा-फटा होंठ और तालू (क्लैफ्ट लिप एवं पैलेट) की समस्या के कारण वह अपनी माँ का दूध भी ठीक से नहीं पी पा रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह चिंता और बेबसी का समय था। ऐसे में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की चिरायु टीम उनके लिए उम्मीद बनकर सामने आई और आज उसी बच्चे के चेहरे पर सामान्य मुस्कान लौट आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैय्या कराई जा रही है।
लगभग छह माह पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत में जन्मे इस बच्चे को जन्मजात विकृति के कारण स्तनपान करने में कठिनाई हो रही थी। आरबीएसके टीम ने बच्चे और उसके माता-पिता से लगातार संपर्क बनाए रखा और उन्हें इस बीमारी के उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। करीब छह महीनों तक टीम द्वारा बच्चे का नियमित फॉलो-अप लिया गया। इस दौरान उसके वजन, ऊँचाई और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की जाती रही तथा आवश्यक दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं। टीम ने परिवार को भरोसा दिलाया कि ऑपरेशन के माध्यम से बच्चे का उपचार संभव है। बाद में आरबीएसके टीम के सहयोग से स्माइल ट्रेन संस्था के माध्यम से बिलासपुर के लाडिगर अस्पताल में बच्चे का ऑपरेशन कराया गया, जो सफल रहा। ऑपरेशन के बाद बच्चा स्वस्थ है और परिवार अपने बच्चे को सामान्य रूप से देखकर बेहद खुश है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आरबीएसके मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा स्कूलों, आंगनबाड़ियों, मदरसों और छात्रावासों में जाकर 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। प्रत्येक बच्चे का हेल्थ कार्ड बनाया जाता है, जिसमें उसकी पूरी स्वास्थ्य जानकारी दर्ज रहती है। कार्यक्रम के अंतर्गत सामान्य बीमारियों के लिए दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाती हैं, जबकि जटिल बीमारियों वाले बच्चों को उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर कर उपचार कराया जाता है। इसके लिए चिरायु वाहन की सुविधा भी उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2014 से संचालित यह कार्यक्रम “चिरायु” नाम से भी जाना जाता है। यह योजना बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अपने बच्चे को स्वस्थ देखकर परिवार ने राहत की सांस ली है। माता-पिता का कहना है कि यदि समय पर चिरायु टीम का सहयोग नहीं मिलता तो उनके लिए इलाज कराना संभव नहीं था। आज उनके बच्चे के चेहरे पर लौटी मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है।