ब्रेकिंग न्यूज़
मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल ने संभाला बेमेतरा का…

नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल ने संभाला बेमेतरा का जिम्मा, बोले- ‘जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मीडिया के सहयोग से मजबूत होगी पुलिसिंग’..!

बेमेतरा। जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीटिंग हॉल में जिले के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ एक सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के लिए मीडिया से सकारात्मक सहयोग की उम्मीद जताई।


शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध
पत्रकारों से चर्चा करते हुए एसपी त्रिलोक बंसल ने कहा, “जनता की सुरक्षा और उनका पुलिस पर विश्वास ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस और मीडिया के आपसी समन्वय से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व मजबूत बनाया जा सकता है।” उन्होंने बेमेतरा को एक शांतिपूर्ण जिला बताते हुए कहा कि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर जिले में शांति व सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।
जनहित के मुद्दों पर होगी त्वरित कार्रवाई
चर्चा के दौरान उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, यातायात व्यवस्था और जनहित के विषयों से नए कप्तान को अवगत कराया। इन सुझावों पर एसपी ने गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसके सकारात्मक सुझाव पुलिसिंग को बेहतर बनाने में मददगार साबित होते हैं। पुलिस के सामने चुनौतियां हमेशा रहती हैं, लेकिन प्राथमिकता के आधार पर हर मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस परिचयात्मक बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) श्री हरीश कुमार यादव, उप पुलिस अधीक्षक (DSP मुख्यालय) श्री राजेश कुमार झा सहित जिले के विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों के जिला ब्यूरो प्रमुख, संवाददाता और पत्रकार साथी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।