ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!भोलेनाथ दुर्गा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, छठवें वर्ष के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार.!बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 23 संदिग्ध व्यक्तियों को भेजा गया डिटेंशन सेंटर..!मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!भोलेनाथ दुर्गा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, छठवें वर्ष के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार.!बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 23 संदिग्ध व्यक्तियों को भेजा गया डिटेंशन सेंटर..!मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम क्राइम तोरवा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष: एक ही…

तोरवा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष: एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर धारदार हथियार से हमले, एक की निर्मम हत्या, दूसरे की हालत गंभीर..!

तोरवा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर धारदार हथियार से खून-खराबे की सनसनीखेज वारदातें सामने आई हैं। इन वारदातों में एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई है, जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।घटना 1: मुर्रा भट्टा शराब दुकान के पास हत्या और उसका कारणपहली घटना मुर्रा भट्टा शराब दुकान के पास की है, जहां मामूली बात व आवेश में आकर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया।

इस निर्मम हमले में पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई।हत्या का कारण: प्रारंभिक विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि मृतक आटो में बैठकर शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान उसने अपने साथी को गाली देते हुए अपने पास बुलाया। इस बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने मृतक के गले पर धारदार हथियार लगाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। मृतक द्वारा आरोपी की धमकी का विरोध करते हुए यह कहे जाने पर कि “तू मुझे कैसे जान से मारेगा”, आरोपी ने आवेश में आकर धारदार हथियार से मृतक के गले पर वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।घटना 2: बूटा पारा में वृद्ध पर जानलेवा हमला, पार्षद ने बचाई जान दूसरी घटना तोरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो मुहानी बूटा पारा इलाके की है। यहाँ 66 वर्षीय कन्हैया सिंह के ऊपर एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक गले पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।हमले के बाद लहूलुहान अवस्था में पीड़ित कन्हैया सिंह खुद अपनी गर्दन को हाथों से दबाते हुए वार्ड क्रमांक 43 के पार्षद सूरज के पास पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पार्षद सूरज ने बिना एक पल भी गंवाए मानवता का परिचय दिया और घायल को तुरंत अपनी बाइक पर बैठाकर देवरी खुर्द स्थित हरिओम हॉस्पिटल पहुंचाया। हरिओम अस्पताल में डॉक्टरों ने वृद्ध की स्थिति बेहद गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया है।पुलिस की कार्रवाई:एक ही दिन में दो खूनी वारदातों की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तोरवा पुलिस दोनों ही मामलों में मुस्तैदी से जुट गई है। बूटा पारा मामले में हमलावर की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वहीं मुर्रा भट्टा हत्या मामले के फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है।