ब्रेकिंग न्यूज़
गणेश विसर्जन में कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर.!हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंगेली से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 18 लीटर देशी मदिरा जब्त..!बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!गणेश विसर्जन में कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर.!हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंगेली से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 18 लीटर देशी मदिरा जब्त..!बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › देवरीखुर्द मंडल के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में झुग्गी…

देवरीखुर्द मंडल के बूथ स्तरीय कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि..!

भारतीय जनता पार्टी मंडल देवरीखुर्द के देवरीडीह स्थित राजू बैरागी जी के निवास पर मंगलवार को झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के द्वारा बूथ स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ मां भारती के अमर सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि को ‘बलिदान दिवस’ के रूप में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं द्वारा “मुखर्जी जी के जन्म भूमि पर हम भगवा लहरा गए” के नारों के साथ हुई।

इसके पश्चात् झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक विवेक पाण्डेय जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात बूथ में निवासरत उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक विवेक पाण्डेय जी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस पार्टी के देश-विरोधी विचारों और तुष्टिकरण की नीति से दुखी होकर डॉ. मुखर्जी ने केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा दिया और प्रखर राष्ट्रवाद की मशाल थामते हुए ‘भारतीय जनसंघ’ की स्थापना की। विवेक पाण्डेय जी ने आगे कहा कि कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने और वहां से धारा 370 हटाने के लिए उन्होंने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। डॉ. मुखर्जी के उसी ऐतिहासिक संकल्प और सपने को हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 को हमेशा के लिए खत्म करके पूरा किया है। इसके साथ ही आज पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवाद की बढ़ती ताकत और भाजपा की जीत भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राजू बैरागी जी ने भी डॉ. मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय जनसंघ की स्थापना के उद्देश्यों को रेखांकित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए डॉ. मुखर्जी के विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प को दोहराया।

संगठन विस्तार और आगामी ‘मन की बात’ पर चर्चा व आभार प्रदर्शन:

कार्यक्रम के अंत में जलपान के साथ ही अनौपचारिक बैठक में बूथ को मजबूत करने, संगठन विस्तार और आगामी 28 जून को मस्तूरी विधानसभा के ग्राम लिमतरा में होने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी देशभक्त कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री तरुण लालपुरे जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विवेक पाण्डेय जी (सह संयोजक, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ, जिला बिलासपुर ग्रामीण), जिला कार्यकारिणी सदस्य राजू बैरागी जी , टिंकू शर्मा जी JJP जिला कार्यकारिणी सदस्य, तरुण लालपुरे जी,श्याम शर्मा जी,श्री पंकज सिंह जी, ऋषभ यादव जी उपस्थित रहे।

“एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” के संकल्प के साथ अखंड भारत के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान हर राष्ट्रभक्त को सदैव प्रेरित करता रहेगा।