ब्रेकिंग न्यूज़
सभी अटल आवासों की हो नियमित जांच, पात्र हितग्राहियों की पहचान से लेकर सुरक्षा और अवैध कब्जों तक की हो पड़ताल…निष्पक्षता, संस्कार और जनसरोकार के 10 गौरवमयी वर्ष ‘सत्य ज्ञान समागम’ ने पत्रकारिता से समाज को दी नई दिशा…🚨 जनहित विशेष रिपोर्ट: किराना दुकानों से लेकर बड़े संस्थानों तक हो सघन जांच, एक्सपायरी दवाइयों और खाद्य सामग्री की बिक्री पर लगे रोक…🔴 धान खरीदी 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर! 15 नवंबर से खरीदी शुरू होने की संभावना, 31 जनवरी तक चल सकती है प्रक्रिया…न्यायधानी की जनता के जरूरी मुद्दे: सड़क मरम्मत, सरकारी सुविधाएं और सुरक्षा पर जवाबदेही जरूरी…छत्तीसगढ़ में जीएसटी जाँच का दायरा बढ़ाने की जरूरत? बाजारों से गोदामों तक हो नियमों के पालन की पड़ताल…मोदी सरकार की योजनाओं से जनता को क्या-क्या लाभ? कई सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी जानकारी और हेल्पलाइन नंबर जारी…बिजली बिल से राहत और अतिरिक्त कमाई का मौका! पीएम सूर्यघर योजना से बिलासपुर में 7,500 सोलर संयंत्र स्थापित..गांधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, संगोष्ठी में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा…पार्ट-2: सरकारी जमीन के विवाद पर अब तक कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब जागेगा शासन-प्रशासन?सड़कों की मरम्मत में तेजी लाएं, गुणवत्ता से समझौता न हो: PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल कोरबा में निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, बीटी पैच कार्यों और क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने के निर्देश….छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 160 लाख MT का लक्ष्य – छोटे किसानों को 70% प्राथमिकता…सभी अटल आवासों की हो नियमित जांच, पात्र हितग्राहियों की पहचान से लेकर सुरक्षा और अवैध कब्जों तक की हो पड़ताल…निष्पक्षता, संस्कार और जनसरोकार के 10 गौरवमयी वर्ष ‘सत्य ज्ञान समागम’ ने पत्रकारिता से समाज को दी नई दिशा…🚨 जनहित विशेष रिपोर्ट: किराना दुकानों से लेकर बड़े संस्थानों तक हो सघन जांच, एक्सपायरी दवाइयों और खाद्य सामग्री की बिक्री पर लगे रोक…🔴 धान खरीदी 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर! 15 नवंबर से खरीदी शुरू होने की संभावना, 31 जनवरी तक चल सकती है प्रक्रिया…न्यायधानी की जनता के जरूरी मुद्दे: सड़क मरम्मत, सरकारी सुविधाएं और सुरक्षा पर जवाबदेही जरूरी…छत्तीसगढ़ में जीएसटी जाँच का दायरा बढ़ाने की जरूरत? बाजारों से गोदामों तक हो नियमों के पालन की पड़ताल…मोदी सरकार की योजनाओं से जनता को क्या-क्या लाभ? कई सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी जानकारी और हेल्पलाइन नंबर जारी…बिजली बिल से राहत और अतिरिक्त कमाई का मौका! पीएम सूर्यघर योजना से बिलासपुर में 7,500 सोलर संयंत्र स्थापित..गांधी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, संगोष्ठी में संगठन विस्तार पर हुई चर्चा…पार्ट-2: सरकारी जमीन के विवाद पर अब तक कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब जागेगा शासन-प्रशासन?सड़कों की मरम्मत में तेजी लाएं, गुणवत्ता से समझौता न हो: PWD सचिव मुकेश कुमार बंसल कोरबा में निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, बीटी पैच कार्यों और क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से कराने के निर्देश….छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 160 लाख MT का लक्ष्य – छोटे किसानों को 70% प्राथमिकता…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरगंज में दो…

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरगंज में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद नागरिकों से अपील है कि घटना को लेकर अफवाह, भड़काऊ संदेश या अपुष्ट वीडियो/जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें…!

🚨 बड़ी खबर | बिलासपुर खपरगंज में दो पक्षों का विवाद हिंसक, मारपीट के बाद पथराव से मचा हड़कंप बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरगंज में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और स्थिति बिगड़ने पर पथराव की घटना सामने आई।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विवाद की शुरुआत मारपीट के बाद हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस और तनाव बढ़ता गया। इसके बाद पथराव की स्थिति निर्मित हुई। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि घायलों और उनकी स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।पुलिस जांच में सामने आएगा पूरा सचफिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, पथराव की शुरुआत किस ओर से हुई और घटना में किन लोगों की भूमिका रही—इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जानकारी जुटा रही है।पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अतिरिक्त बल की तैनाती और पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।📰 सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइव की अपीलविवाद किसी भी कारण से हुआ हो, हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है। बिलासपुर जैसे शांतिप्रिय शहर में कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।हम प्रशासन और पुलिस से अपेक्षा करते हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए और निर्दोष लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।साथ ही नागरिकों से अपील है कि घटना को लेकर अफवाह, भड़काऊ संदेश या अपुष्ट वीडियो/जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें। किसी भी विवाद की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइव का संदेश —“विवाद नहीं, संवाद जरूरी है; हिंसा नहीं, कानून पर विश्वास जरूरी है।”सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइव सच की आवाज़ — जनहित के साथ