ब्रेकिंग न्यूज़
गणेश विसर्जन में कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर.!हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंगेली से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 18 लीटर देशी मदिरा जब्त..!बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!गणेश विसर्जन में कोलाहल अधिनियम का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाने पर.!हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुंगेली से अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार, 18 लीटर देशी मदिरा जब्त..!बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › ऐतिहासिक मामा-भांजा तालाब बना डंपिंग यार्ड, टिकरापारा में…

ऐतिहासिक मामा-भांजा तालाब बना डंपिंग यार्ड, टिकरापारा में डेंगू-मलेरिया का मंडराया खतरा..!

बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। न्यायधानी के टिकरापारा वार्ड स्थित ऐतिहासिक मामा-भांजा तालाब इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। रखरखाव के अभाव और प्रशासनिक उपेक्षा के चलते पूरा तालाब गंदगी के अंबार में तब्दील हो चुका है। तालाब के पानी पर जमी जलकुंभी और चारों तरफ फैले कचरे के कारण स्थानीय मोहल्लेवासी बेहद परेशान हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि इलाके में डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर महामारियों के फैलने का डर सताने लगा है।

कचरे के ढेर से बजबजा रहा पानी, उठ रही भारी बदबूटिकरापारा के निवासियों का कहना है कि कभी इस तालाब के पानी का निस्तारी के लिए उपयोग होता था, लेकिन आज यहाँ पैर रखना भी दूभर हो गया है। तालाब के आस-पास भारी मात्रा में प्लास्टिक, घरेलू कचरा और डिस्पोजल सामग्री फेंकी जा रही है। पानी पूरी तरह से दूषित होकर काला पड़ चुका है, जिससे उठने वाली तीव्र बदबू के कारण आस-पास के घरों में रहना और राहगीरों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, बीमारी फैलने की आशंकाबारिश का मौसम शुरू होते ही इस जमे हुए गंदे पानी में मच्छरों का भारी प्रकोप बढ़ गया है। मोहल्लेवासियों ने चिंता जताते हुए कहा:”तालाब की इस स्थिति के कारण पूरे टिकरापारा क्षेत्र में मच्छरों का आतंक है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। अगर जल्द ही इस तालाब की सफाई नहीं की गई, तो वार्ड में डेंगू, मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियां पैर पसार लेंगी।”नगर निगम प्रशासन मौन, नागरिकों में आक्रोशस्थानीय नागरिकों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया है, लेकिन नगर निगम प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है।मोहल्लेवासियों की मांग:तालाब की तत्काल मुकम्मल सफाई कराई जाए और जलकुंभी हटाई जाए।मच्छरों के खात्मे के लिए वार्ड में एंटी-लावा और फॉगिंग मशीन का छिड़काव नियमित रूप से हो।तालाब के चारों ओर कचरा फेंकने वालों पर कड़ाई से जुर्माना लगाया जाए।अगर समय रहते बिलासपुर नगर निगम नहीं जागा, तो टिकरापारा के नागरिकों को किसी बड़ी स्वास्थ्य आपदा का सामना करना पड़ सकता है। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही तालाब की सुध नहीं ली गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।