बिलासपुर। महिलाओं एवं छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने तथा सामाजिक भ्रांतियों एवं झिझक को दूर करने के उद्देश्य से आर्यन फिल्म द्वारा चलाए जा रहे “जागरूक नारी” अभियान के अंतर्गत शासकीय जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर में मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


यह अभियान बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल IAS एवं बिलासपुर DIG-SSP श्री रजनेश सिंह IPS के मार्गदर्शन में आर्यन फिल्म द्वारा निरंतर संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ASP श्री पंकज पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को साइबर फ़्रॉड पर अवेयरनेस एवं मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य के प्रति सजगता तथा सही जानकारी के महत्व के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश दुबे ने की तथा डॉ. अलका दुबे कार्यक्रम की संयोजक रहीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापकगण डॉ. जयश्री शुक्ला, डॉ. परमजीत पांडेय, डॉ. मंजुला पांडेय, डॉ. फैदोरा बरुआ, डॉ. अल्का शुक्ला, डॉ. शशि पांडेय, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. स्वेता कौशिक एवं डॉ. सुचिता तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ. उषा किरण वाजपेयी, डॉ. कविता पुजारा एवं श्रीमती विनिता पटेल ने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़े स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा इस विषय से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में SI ट्रैफिक श्री उमा शंकर पांडेय की भी विशेष सहभागिता रही। उन्होंने छात्राओं को जागरूकता के साथ सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रैपिडो, होटल बंसी वाला एवं श्री महेंद्र सूर्यवंशी (Tercel Herbal Pvt. Ltd.) सहित सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं महाविद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं के बीच मासिक धर्म को लेकर सकारात्मक एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करना, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इस विषय से जुड़ी सामाजिक झिझक को कम करना रहा।
“जागरूक नारी” अभियान के माध्यम से आर्यन फिल्म द्वारा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म जागरूकता, बाल अधिकार, साइबर जागरूकता एवं अन्य सामाजिक विषयों पर निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आयोजक आर्यन फिल्म — जागरूक नारी अभियान



