ब्रेकिंग न्यूज़
मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम….

16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम….

लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए करें 100 प्रतिशत मतदान- संभागायुक्त

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, दिलाई मतदाता शपथ

बिलासपुर, 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन आज जिला प्रशासन द्वारा कोनी स्थित बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन और बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग मौजूद रहे। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई और निर्वाचन कार्य ,स्वीप और एसआईआर में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन ने इस अवसर पर कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए हमें अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का आधार है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान होना चाहिए। बिलासपुर के नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग ने युवाओं से अपील की कि सभी अपने मताधिकार का उपयोगअवश्य करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने कहा कि हम सबके लिए यह गर्व की बात है कि हम भारत जैसे सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में रहते हैं जहां सभी के मतदान का समान मूल्य है ऐसे में हम सबक दायित्व है कि हम अपने मत का उपयोग कर लोकतंत्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव बनर्जी ने इस अवसर पर निर्वाचन गतिविधियों और स्वीप कार्यक्रमों की जानकारी दी उन्होंने बताया कि जिले में इस वर्ष 28 हजार नए मतदाता जुड़े हैं।
मतदाता जागरूकता शपथ
संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं युवा मतदाताओं को देश की लोकतांत्रिक परंपरा बनाए रखने और निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
कार्यक्रम में एसआईआर, मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर, पंजीयन अधिकारियों व निर्वाचन संबंधी कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार प्रसार में भूमिका के लिए जन संपर्क विभाग को सम्मानित किया गया। महाविद्यालयीन और स्कूली छात्रों द्वारा मतदाता जागरूक्ता से संबंधित गानों, नुक्कड़ नाटक और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश सर्वे, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी, कृषि महाविद्यालय के डीन श्री एन. के. चौरे सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य समन्वयक श्री मनोज सिन्हा, निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे।