बिलासपुर:जिला बिलासपुर के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। विसर्जन रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की चेकिंग के दौरान पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों के पास से धारदार चाकू बरामद किए, जबकि 12 अन्य संदिग्धों और

हुड़दंगियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक तिलेश्वर कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई।चाकू के साथ पकड़े गए आरोपी:विसर्जन रैली के दौरान चेकिंग में निम्नलिखित दो युवकों के पास से धारदार चाकू बरामद किए गए:प्रंस साहू (उम्र 18 वर्ष), पिता प्रेम संतोष साहू, निवासी गनियारी, थाना कोटा।कमलेश केंवट (उम्र 20 वर्ष), पिता संजू केंवट, निवासी गनियारी, थाना कोटा।दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 615 और 616/26 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।12 हुड़दंगियों पर भी कसा शिकंजा:पुलिस ने शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक प्रवृत्ति और हुड़दंग मचाने वाले कुल 12 लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post Views: 9