बिलासपुर:जिले में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘आपरेशन बाज’ के तहत थाना बिल्हा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महज एक सप्ताह के भीतर कुल 04 स्थायी वारंट तामिल करने में सफलता हासिल की है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो और स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।एक हफ्ते में 04 वारंट तामिलपुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों को ‘आपरेशन बाज’ के तहत लंबित स्थायी वारंटों की जल्द से जल्द तामिली करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए फरार वारंटियों की सुरागकसी की और दो स्थायी वारंटियों को दबोचा।गिरफ्तार स्थायी वारंटी:मनमोहन कोसले (पिता कुजराम कोसले), निवासी- सम्बलपुरी, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।भाउराम जांगडे (पिता दयाराम जांगडे), निवासी- बिटकुली, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।दोनों आरोपियों को पुलिस ने दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।सराहनीय भूमिका:इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश कुमार बंजारे, निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, आरक्षक 886 प्रताप साहू और आरक्षक 276 नरसिंह राज की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।





