ब्रेकिंग न्यूज़
शिवनाथ नदी पूजन एवं दीपदान महोत्सव में गूंजा जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश…40 शराब दुकानों के चखना सेंटरों में मनमानी वसूली का आरोप! 25 पैसे का डिस्पोजल 5 रुपये में, 35 पैसे का पानी पाउच भी 5 रुपये में ?..BIG BREAKING NEWS | छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ मॉडल को राष्ट्रीय पहचान, पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को पांच पुरस्कार …🚨 BIG BREAKING NEWS | विशेष जनहित पड़ताल बिलासपुर में खनिज और जमीन के कारोबार पर उठे सवाल: अवैध नेटवर्क के असली संचालक कौन ? छोटे आरोपियों से आगे…बिलासपुर के निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल! पंजीयन से लेकर आयुष्मान बिलिंग तक निष्पक्ष जांच की मांग मरीजों की सुरक्षा और इलाज के नाम पर वसूली की शिकायतों की हो स्वतंत्र जांच, अस्पतालों के लाइसेंस, डॉक्टरों की योग्यता और सुविधाओं का हो भौतिक सत्यापन….धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत: घर बैठे ऑनलाइन टोकन, कम धान बेचने पर भी पात्र किसानों को पूरी आदान सहायता!…🚨 बेमेतरा पुलिस का बड़ा खुलासा: चलती बाइक से महिला का सोने का हार झपटकर भागा आरोपी गिरफ्तार, खरीदने वाला भी पुलिस की कार्रवाई के दायरे में!…विशेष जनहित रिपोर्ट | छत्तीसगढ़ में गौवंश संकट: गौठानों में मौतें, सड़कों पर बेसहारा पशु और तस्करी के मामले! आखिर कब जागेगा शासन-प्रशासन?…बिलासपुर में चावल जमा करने की रफ्तार धीमी! 7.06 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 50.97% चावल ही जमा…पत्रकारों की एकजुटता को मिलेगी नई धार, आसिफ सिद्दीकी बने ऑल इंडिया मीडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के बहराइच जिलाध्यक्ष…धान खरीदी में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी! प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने पांच खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा को लेकर दिए सख्त निर्देश…भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमंत जोशी ने दिया मार्गदर्शन…शिवनाथ नदी पूजन एवं दीपदान महोत्सव में गूंजा जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश…40 शराब दुकानों के चखना सेंटरों में मनमानी वसूली का आरोप! 25 पैसे का डिस्पोजल 5 रुपये में, 35 पैसे का पानी पाउच भी 5 रुपये में ?..BIG BREAKING NEWS | छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ मॉडल को राष्ट्रीय पहचान, पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को पांच पुरस्कार …🚨 BIG BREAKING NEWS | विशेष जनहित पड़ताल बिलासपुर में खनिज और जमीन के कारोबार पर उठे सवाल: अवैध नेटवर्क के असली संचालक कौन ? छोटे आरोपियों से आगे…बिलासपुर के निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल! पंजीयन से लेकर आयुष्मान बिलिंग तक निष्पक्ष जांच की मांग मरीजों की सुरक्षा और इलाज के नाम पर वसूली की शिकायतों की हो स्वतंत्र जांच, अस्पतालों के लाइसेंस, डॉक्टरों की योग्यता और सुविधाओं का हो भौतिक सत्यापन….धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत: घर बैठे ऑनलाइन टोकन, कम धान बेचने पर भी पात्र किसानों को पूरी आदान सहायता!…🚨 बेमेतरा पुलिस का बड़ा खुलासा: चलती बाइक से महिला का सोने का हार झपटकर भागा आरोपी गिरफ्तार, खरीदने वाला भी पुलिस की कार्रवाई के दायरे में!…विशेष जनहित रिपोर्ट | छत्तीसगढ़ में गौवंश संकट: गौठानों में मौतें, सड़कों पर बेसहारा पशु और तस्करी के मामले! आखिर कब जागेगा शासन-प्रशासन?…बिलासपुर में चावल जमा करने की रफ्तार धीमी! 7.06 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 50.97% चावल ही जमा…पत्रकारों की एकजुटता को मिलेगी नई धार, आसिफ सिद्दीकी बने ऑल इंडिया मीडिया पत्रकार एकता एसोसिएशन के बहराइच जिलाध्यक्ष…धान खरीदी में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी! प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने पांच खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा को लेकर दिए सख्त निर्देश…भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण पर हुआ मंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमंत जोशी ने दिया मार्गदर्शन…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › शिवनाथ नदी पूजन एवं दीपदान महोत्सव में गूंजा…

शिवनाथ नदी पूजन एवं दीपदान महोत्सव में गूंजा जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

👉 श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ 26वां आयोजन, मदकू द्वीप में श्रद्धालुओं ने की महाआरती और दीपदान

🌍 सरगांव, मुंगेली। :- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप, मदकू स्थित शिवनाथ घाट पर शिवनाथ नदी पूजन, महाआरती एवं दीपदान महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर शिवनाथ नदी के प्रति अपनी आस्था और कृतज्ञता प्रकट की। इस वर्ष आयोजन का 26वां वर्ष रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मदकू की सरपंच श्रीमती विमला सुनील साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव एवं जनपद पंचायत पथरिया के सभापति मनीष साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधिवत शिवनाथ नदी का पूजन एवं महाआरती कर दीपदान किया।

नदी संरक्षण के साथ सांस्कृतिक विरासत को बचाने का संदेश

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती विमला सुनील साहू ने कहा कि शिवनाथ नदी के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने की यह परंपरा आज एक विशिष्ट सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का स्वरूप ले चुकी है। ऐसे आयोजन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपनी प्राकृतिक विरासत के प्रति जागरूक करते हैं।

भाजपा मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में नदी, जल और प्रकृति के प्रति सम्मान का विशेष महत्व है। नदियों को मां का स्वरूप मानकर उनका पूजन और दीपदान करना प्रकृति के प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रतीक है। यह परंपरा जलस्रोतों के महत्व को समझने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करती है।

स्वर्गीय शांताराम जी की प्रेरणा से हुई थी शुरुआत

समिति के पदाधिकारी राममनोहर दुबे ने आयोजन की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिवनाथ पूजन एवं दीपदान महोत्सव की शुरुआत लगभग 25 वर्ष पूर्व स्वर्गीय शांताराम जी की प्रेरणा से हुई थी। इस वर्ष आयोजन का 26वां वर्ष है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाला यह महोत्सव अपनी मूल भावना और उद्देश्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि नदी पूजन एवं दीपदान केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति मनुष्य की जिम्मेदारी और कृतज्ञता का प्रतीक भी है। वर्तमान समय में जलस्रोतों का घटता स्तर, नदियों में प्रदूषण और पर्यावरणीय असंतुलन गंभीर चिंता के विषय हैं। ऐसे में इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज को जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।

साढ़े तीन दशकों से मदकू द्वीप के संरक्षण में जुटी समिति

उल्लेखनीय है कि श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति मदकू पिछले साढ़े तीन दशकों से मदकू द्वीप की सुरक्षा, संरक्षण एवं विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। समिति धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के साथ इस ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं प्राकृतिक धरोहर के महत्व को जनसामान्य तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से यह संदेश दिया कि नदियां केवल जल प्रवाह का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। इन्हें स्वच्छ रखना, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करना तथा जल, जंगल और जमीन का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी राममनोहर दुबे, मनीष मिश्रा, प्रदीप चतुर्वेदी, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, मनीष साहू, अनिल वर्मा, कमलेश अग्रवाल, रविन्द्र गुप्ता, दयाराम यादव, सुनील साहू, परस साहू एवं सुरेश साहू सहित ग्राम पंचायत बासीन के सरपंच सोभित साहू, दरुवनकांपा के सरपंच केजूराम कोशले, ग्राम पंचायत मोहभट्ठा के सरपंच गणेश वर्मा, ललित यादव सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनहित संदेश: धार्मिक आस्था के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। शिवनाथ नदी को स्वच्छ रखना और जलस्रोतों का संरक्षण करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

— सतपाल सिंह भदराजा प्रदेश अध्यक्ष/संस्थापक, News Portal Patrakar Sangh Bharat प्रधान संपादक, Satya Gyan Samagam Press