ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!भोलेनाथ दुर्गा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, छठवें वर्ष के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार.!बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 23 संदिग्ध व्यक्तियों को भेजा गया डिटेंशन सेंटर..!मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!भोलेनाथ दुर्गा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, छठवें वर्ष के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार.!बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से रह रहे 23 संदिग्ध व्यक्तियों को भेजा गया डिटेंशन सेंटर..!मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS)…

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने रक्षित केंद्र बेमेतरा में व्यायामशाला, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन ग्राउंड का किया शुभारंभ…..!

बेमेतरा (छत्तीसगढ़)09 फरवरी 2026

व्यायामशाला, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन जैसी खेल गतिविधियाँ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी – डीआईजी श्री रामकृष्ण साहू (IPS)।
रक्षित केंद्र बेमेतरा में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए व्यायामशाला (फिटनेस ज़ोन/जिम), वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन ग्राउंड का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू एवं रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो की गरिमामयी उपस्थिति में रिबन काटकर व्यायामशाला (फिटनेस ज़ोन/जिम), वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन ग्राउंड का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर आचार्य पं. अभिषेक दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।


पुलिस उप महानिरीक्षक श्री रामकृष्ण साहू (IPS) ने कहा कि व्यायामशाला, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन जैसी खेल गतिविधियाँ शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। जिम से शारीरिक शक्ति एवं सहनशक्ति में वृद्धि होती है, वॉलीबॉल टीमवर्क, समन्वय एवं चपलता को बढ़ावा देता है, वहीं बैडमिंटन हृदय स्वास्थ्य, वजन नियंत्रण एवं मानसिक सतर्कता को बेहतर बनाता है। ये सभी गतिविधियाँ तनाव कम करने, समग्र फिटनेस बनाए रखने एवं दीर्घायु जीवन के लिए आवश्यक हैं।
उन्होंने आगे कहा कि नियमित रूप से व्यायाम एवं खेल गतिविधियों में भाग लेने से जीवन प्रत्याशा बढ़ती है तथा जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार होता है। पुलिस अधिकारी एवं जवान यदि नियमित रूप से इन गतिविधियों में संलग्न रहें, तो वे न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकेंगे, बल्कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी अधिक उत्साह एवं प्रसन्नता के साथ कर सकेंगे, जिससे आम जनता की सेवा और अधिक प्रभावी रूप से संभव होगी।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, एमटीओ सउनि माधव सिंह साहू, आर्म्स शाखा प्रभारी सउनि राममिलन सिंह, प्रधान आरक्षक खुबचंद बघेल, आरक्षक तारण दास घितोडे, आरक्षक श्रवण चंद्राकर, जय गुप्ता, महिला आरक्षक खेमा मरकाम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।