🌍 बिलासपुर:-11 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शुक्रवार को दंतेवाड़ा में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वीकृत, निर्माणाधीन और प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यों में अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को अपनी कार्यशैली और कार्य संस्कृति में बदलाव लाते हुए परिणाम आधारित कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश दिए। श्री साव ने कहा कि सरकार द्वारा स्वीकृत विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ नागरिकों तक पहुंचना चाहिए और योजनाओं का असर धरातल पर स्पष्ट दिखाई देना चाहिए।सड़क, भवन और पुल-पुलियों की गुणवत्ता पर विशेष जोरलोक निर्माण विभाग सहित सभी निर्माण एजेंसियों को सड़क, भवन, पुल-पुलिया और अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा कराना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।उन्होंने सभी शासकीय कार्यालयों एवं परिसरों को स्वच्छ, व्यवस्थित और नागरिकों के अनुकूल बनाए रखने के निर्देश भी दिए।प्रधानमंत्री आवास और जल जीवन मिशन की समीक्षाबैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कार्यों में तेजी लाने और अधूरे आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।जल जीवन मिशन की पूर्ण हो चुकी योजनाओं को ग्राम पंचायतों को संचालन के लिए हस्तांतरित करने तथा प्रगतिरत नल-जल योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने ठेकेदारों एवं संबंधित एजेंसियों के लंबित बिलों के भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने को भी कहा।उप मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।बारिश के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देशश्री अरुण साव ने कहा कि बरसात समाप्त होते ही सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता, सक्रियता और जवाबदेही के साथ निर्वहन करें। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का उद्देश्य केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका लाभ आम नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से मिलना चाहिए।बैठक में कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव, वनमंडलाधिकारी श्री रामाकृष्ण रंगानाथा वाय., अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे सहित लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बस्तर संभागीय एवं दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।सत्य ज्ञान समागम न्यूज लाइव — जनहित की खबर, जनता की आवाज।









