ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर में रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का 4 नवंबर को शुभारंभ, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे लोकार्पण….छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर, 3,100 उपार्जन केंद्रों पर रहेगी व्यवस्था…बिलासपुर: पैतृक जमीन की फेंसिंग तार दो बार काटने का आरोप, न्याय के लिए कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार…रायपुर में अपराध और भ्रष्टाचार पर लगे लगाम, अधिकारियों की जवाबदेही हो तय…खैरागढ़ में पत्रकार से मारपीट का मामला: ‘न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत’ ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह भदराजा ने की निंदा…दीपावली से देव दीपावली तक : नवंबर का महीना लेकर आ रहा है धर्म, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश…2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त: रायपुर में अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा? GST और प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल!”…बिलासपुर में खाद्य दुकानों पर हो सख्त निगरानी! होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान से लेकर ठेले तक जांच की मांग, मिलावटखोरों पर हो कठोर कार्रवाई…धान से लदे वाहन को छोड़ने के नाम पर 1 लाख की कथित रिश्वत! SDM-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, अब प्रशासन की साख और जवाबदेही की परीक्षा….पुष्पा स्टाइल का पोज, लेकिन कानून से बचने का रास्ता नहीं! ओमान से भारत आया महादेव ऐप का कथित सरगना, अब खुलेगा करोड़ों के नेटवर्क का राज?मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर गरमाई सियासत, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी..!ऑल इंडिया कांग्रेस सोशल ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष सैयद मकसूद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की दिल्ली में सहभागिता, जीपीएम और मुंगेली जिले के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल….बिलासपुर में रेडक्रॉस मेडिकल शॉप एवं प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का 4 नवंबर को शुभारंभ, विधायक सुशांत शुक्ला करेंगे लोकार्पण….छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी: 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर, 3,100 उपार्जन केंद्रों पर रहेगी व्यवस्था…बिलासपुर: पैतृक जमीन की फेंसिंग तार दो बार काटने का आरोप, न्याय के लिए कलेक्टर और एसपी से लगाई गुहार…रायपुर में अपराध और भ्रष्टाचार पर लगे लगाम, अधिकारियों की जवाबदेही हो तय…खैरागढ़ में पत्रकार से मारपीट का मामला: ‘न्यूज पोर्टल पत्रकार संघ भारत’ ने जताई कड़ी आपत्ति, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह भदराजा ने की निंदा…दीपावली से देव दीपावली तक : नवंबर का महीना लेकर आ रहा है धर्म, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश…2 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा जब्त: रायपुर में अवैध कारोबार का नेटवर्क कितना बड़ा? GST और प्रशासन की निगरानी पर उठे सवाल!”…बिलासपुर में खाद्य दुकानों पर हो सख्त निगरानी! होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान से लेकर ठेले तक जांच की मांग, मिलावटखोरों पर हो कठोर कार्रवाई…धान से लदे वाहन को छोड़ने के नाम पर 1 लाख की कथित रिश्वत! SDM-तहसीलदार पर गंभीर आरोप, अब प्रशासन की साख और जवाबदेही की परीक्षा….पुष्पा स्टाइल का पोज, लेकिन कानून से बचने का रास्ता नहीं! ओमान से भारत आया महादेव ऐप का कथित सरगना, अब खुलेगा करोड़ों के नेटवर्क का राज?मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर गरमाई सियासत, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी..!ऑल इंडिया कांग्रेस सोशल ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष सैयद मकसूद अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की दिल्ली में सहभागिता, जीपीएम और मुंगेली जिले के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › सरकारी दावों की पोल: अटल आवास बने अपराध…

सरकारी दावों की पोल: अटल आवास बने अपराध का अड्डा, जांच के घेरे में अपात्र हितग्राही..!

बिलासपुर। शहर के विभिन्न अटल आवास परिसरों को लेकर कानून-व्यवस्था, बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और हितग्राहियों की पात्रता को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आ रही हैं। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुछ अटल आवास क्षेत्रों में चोरी, मारपीट, अवैध गतिविधियों तथा असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिससे आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है।सूत्रों के अनुसार, यदि अटल आवासों में रहने वाले हितग्राहियों, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का दस्तावेजों सहित व्यापक सत्यापन कराया जाए तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। यह भी आरोप लगाए जा रहे हैं कि जिन जरूरतमंद परिवारों के लिए ये आवास योजनाएं बनाई गई थीं, उन्हें लाभ नहीं मिल पाया, जबकि प्रभाव और आर्थिक पहुंच रखने वाले कुछ अपात्र लोगों को लाभ मिलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई परिसरों में पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की गई है कि सभी अटल आवासों का विशेष अभियान चलाकर भौतिक सत्यापन कराया जाए, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की पहचान की जाए, अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए तथा नियमित पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जाए।नागरिकों का मानना है कि यदि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाती है तो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त संभावित अनियमितताओं पर रोक लगेगी, वास्तविक पात्र हितग्राहियों को न्याय मिलेगा और शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।जनहित में उठ रही मांग है कि अटल आवासों की स्थिति की उच्च स्तरीय जांच कराकर कानून का राज स्थापित किया जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।अब देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस पूरे मामले को अपने संज्ञान में लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई करता है?”