ब्रेकिंग न्यूज़
हेमंत मानिकपुरी ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिनगौ माता की सुरक्षा के लिए बांधे रेडियम बेल्ट वृद्धाश्रम में भेंट की आवश्यक सामग्री….गणेश चतुर्थी पर विशेष: विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना से मिलती है सकारात्मक ऊर्जागणेश चतुर्थी के लाभ और भगवान गणेश से जुड़ी लघु कथा……निजी अस्पतालों की नियमित जांच हो, इलाज की दरें हों पारदर्शी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इलाज के बढ़ते खर्च से राहत देने के लिए केंद्र-राज्य सरकारें मजबूत निगरानी व्यवस्था बनाएं….विकसित भारत के निर्माण में बिलासपुर के युवा निभाएंगे नेतृत्वकारी भूमिका 30 सितंबर तक माय भारत पोर्टल पर क्विज में भाग लेने का अवसर, जिला से राष्ट्रीय स्तर तक होगी चयन प्रक्रिया…साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच उप मुख्यमंत्री अरुण साव अटल विश्वविद्यालय में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दी गई जानकारी…अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 200 पौवा अंग्रेजी शराब और स्कूटी सहित ₹1.14 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों पर मंथन, समापन कार्यक्रम में जुटे कांग्रेस सोशल संगठन के पदाधिकारी….नीम करौली बाबा: प्रेम और सेवा का संदेश, जिसने सीमाएं लांघकर दुनिया को छुआ‘हनुमान अंश’ फिल्म ने फिर जगाई चर्चा, साधारण ग्रामीण युवक से विश्वभर में पूजनीय बने लक्ष्मी नारायण शर्मा उर्फ महाराज जी की जीवनगाथा पर लोगों की नजर…मिशन अमृत 2.0: चार शहरों के तालाबों के पुनर्जीवन को 22.18 करोड़ मंजूर….निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर काम पूरा कराएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव और परिणाम आधारित काम करने के निर्देश दंतेवाड़ा में लोक निर्माण, PHED, नगरीय प्रशासन और खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा…..जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आर्यन फ़िल्म के “जागरूक नारी” अभियान का सफल आयोजन..!प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..हेमंत मानिकपुरी ने सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिनगौ माता की सुरक्षा के लिए बांधे रेडियम बेल्ट वृद्धाश्रम में भेंट की आवश्यक सामग्री….गणेश चतुर्थी पर विशेष: विघ्नहर्ता श्री गणेश की आराधना से मिलती है सकारात्मक ऊर्जागणेश चतुर्थी के लाभ और भगवान गणेश से जुड़ी लघु कथा……निजी अस्पतालों की नियमित जांच हो, इलाज की दरें हों पारदर्शी गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को इलाज के बढ़ते खर्च से राहत देने के लिए केंद्र-राज्य सरकारें मजबूत निगरानी व्यवस्था बनाएं….विकसित भारत के निर्माण में बिलासपुर के युवा निभाएंगे नेतृत्वकारी भूमिका 30 सितंबर तक माय भारत पोर्टल पर क्विज में भाग लेने का अवसर, जिला से राष्ट्रीय स्तर तक होगी चयन प्रक्रिया…साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता सबसे बड़ा सुरक्षा कवच उप मुख्यमंत्री अरुण साव अटल विश्वविद्यालय में साइबर जागृति अभियान, विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की दी गई जानकारी…अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 200 पौवा अंग्रेजी शराब और स्कूटी सहित ₹1.14 लाख का माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार…संगठन के विस्तार और जनहित के मुद्दों पर मंथन, समापन कार्यक्रम में जुटे कांग्रेस सोशल संगठन के पदाधिकारी….नीम करौली बाबा: प्रेम और सेवा का संदेश, जिसने सीमाएं लांघकर दुनिया को छुआ‘हनुमान अंश’ फिल्म ने फिर जगाई चर्चा, साधारण ग्रामीण युवक से विश्वभर में पूजनीय बने लक्ष्मी नारायण शर्मा उर्फ महाराज जी की जीवनगाथा पर लोगों की नजर…मिशन अमृत 2.0: चार शहरों के तालाबों के पुनर्जीवन को 22.18 करोड़ मंजूर….निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर काम पूरा कराएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव और परिणाम आधारित काम करने के निर्देश दंतेवाड़ा में लोक निर्माण, PHED, नगरीय प्रशासन और खेल विभाग के कार्यों की समीक्षा…..जे.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आर्यन फ़िल्म के “जागरूक नारी” अभियान का सफल आयोजन..!प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार टशन का जशन! सिरगिट्टी में पान मसाला पैकिंग…

टशन का जशन! सिरगिट्टी में पान मसाला पैकिंग यूनिट पर गंभीर सवाल, दुर्गंध और डस्ट से परेशान लोग – प्रशासन और विभागों की चुप्पी पर उठे सवाल…!

बिलासपुर / सिरगिट्टी | सत्य ज्ञान समागम प्रेस न्यूज
बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी में संचालित एक पान मसाला पैकिंग यूनिट को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यहां “के पान सुगंध” नाम से संचालित इकाई में राजश्री पान मसाला, कमला पसंद सहित कई पान मसालों की पैकिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। हैरानी की बात यह है कि इतने बड़े स्तर पर गतिविधियां होने के बावजूद जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही है।
दुर्गंध और डस्ट से परेशान सिरगिट्टी के लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाली तेज दुर्गंध और धूल (डस्ट) के कारण पूरे सिरगिट्टी क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है। जब फैक्ट्री से डस्ट निकलता है तो पूरे इलाके में बदबू फैल जाती है, जिससे लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ होती है।
लोगों का कहना है कि इससे दमा, श्वास और अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक साबित हो सकती है।
रजिस्ट्रेशन और वैधता पर भी सवाल
सूत्रों का दावा है कि संबंधित इकाई का जिला उद्योग केंद्र में रजिस्ट्रेशन नहीं होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में एक अधिकारी द्वारा लिखित जानकारी भी दी गई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि रजिस्ट्रेशन नहीं है तो इतना बड़ा उद्योग आखिर किसके संरक्षण में संचालित हो रहा है और संबंधित विभागों को इसकी जानकारी क्यों नहीं है।
मजदूरों के अधिकार और सुरक्षा पर भी प्रश्नचिन्ह
सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों की संख्या, उनके पीएफ, ईएसआई और अन्य श्रम कानूनों के तहत मिलने वाली सुविधाओं को लेकर भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
धूल और डस्ट वाले वातावरण में काम करने वाले मजदूरों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा और इलाज की क्या व्यवस्था है, और क्या किसी अस्पताल से इलाज के लिए टाई-अप किया गया है – यह भी एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
वाणिज्यकर विभाग, गृह विभाग और अन्य एजेंसियों पर भी सवाल
इतने बड़े स्तर पर पान मसाला पैकिंग का काम होने की जानकारी सामने आने के बाद अब सवाल राज्य के वाणिज्यकर विभाग, गृह विभाग, श्रम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यदि यहां बड़े पैमाने पर उत्पादन और पैकिंग हो रही है तो टैक्स, लाइसेंस, पर्यावरण अनुमति और श्रम कानूनों की निगरानी करने वाले विभाग अब तक मौन क्यों हैं।
प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे बड़े सवाल
क्या इस यूनिट के पास सभी आवश्यक लाइसेंस और अनुमति है?
यदि नहीं है तो इतने समय से यह संचालन कैसे हो रहा है?
क्या संबंधित विभागों की अनदेखी के कारण यह स्थिति बनी हुई है?
और क्या इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होगी?
अब सबकी नजर सरकार और प्रशासन पर
इस खबर के सामने आने के बाद अब देखने वाली बात यह होगी कि राज्य के वाणिज्यकर मंत्री, गृह मंत्री, जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और श्रम विभाग इस पूरे मामले पर क्या कदम उठाते हैं और क्या सिरगिट्टी क्षेत्र के लोगों को प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत दिलाने के लिए ठोस कार्रवाई की जाती है या नहीं।