ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर के तालापारा बजरंग चौक में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा उत्सव का गौरवशाली दूसरा वर्ष…मेंड्रा में दिल दहला देने वाली वारदात: 3 साल की बच्ची को बचाने आई दादी की धारदार हथियार के हमले में मौत, आरोपी गिरफ्तार..!बिलासपुर के निजी अस्पतालों की निष्पक्ष जांच जरूरी, मरीजों के हितों की सुरक्षा करे राज्य सरकारस्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल; इलाज, बिलिंग, आयुष्मान योजना और अस्पतालों के पंजीयन की हो नियमित जांच….बाबा नीम करौली जी महाराज का संदेश: भूखे को भोजन कराना मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक…नशामुक्त भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर बेमेतरा पहुंची राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली…सभी अटल आवासों की हो नियमित जांच, पात्र हितग्राहियों की पहचान से लेकर सुरक्षा और अवैध कब्जों तक की हो पड़ताल…निष्पक्षता, संस्कार और जनसरोकार के 10 गौरवमयी वर्ष ‘सत्य ज्ञान समागम’ ने पत्रकारिता से समाज को दी नई दिशा…🚨 जनहित विशेष रिपोर्ट: किराना दुकानों से लेकर बड़े संस्थानों तक हो सघन जांच, एक्सपायरी दवाइयों और खाद्य सामग्री की बिक्री पर लगे रोक…🔴 धान खरीदी 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर! 15 नवंबर से खरीदी शुरू होने की संभावना, 31 जनवरी तक चल सकती है प्रक्रिया…न्यायधानी की जनता के जरूरी मुद्दे: सड़क मरम्मत, सरकारी सुविधाएं और सुरक्षा पर जवाबदेही जरूरी…छत्तीसगढ़ में जीएसटी जाँच का दायरा बढ़ाने की जरूरत? बाजारों से गोदामों तक हो नियमों के पालन की पड़ताल…मोदी सरकार की योजनाओं से जनता को क्या-क्या लाभ? कई सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी जानकारी और हेल्पलाइन नंबर जारी…बिलासपुर के तालापारा बजरंग चौक में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा उत्सव का गौरवशाली दूसरा वर्ष…मेंड्रा में दिल दहला देने वाली वारदात: 3 साल की बच्ची को बचाने आई दादी की धारदार हथियार के हमले में मौत, आरोपी गिरफ्तार..!बिलासपुर के निजी अस्पतालों की निष्पक्ष जांच जरूरी, मरीजों के हितों की सुरक्षा करे राज्य सरकारस्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल; इलाज, बिलिंग, आयुष्मान योजना और अस्पतालों के पंजीयन की हो नियमित जांच….बाबा नीम करौली जी महाराज का संदेश: भूखे को भोजन कराना मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक…नशामुक्त भारत और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर बेमेतरा पहुंची राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली…सभी अटल आवासों की हो नियमित जांच, पात्र हितग्राहियों की पहचान से लेकर सुरक्षा और अवैध कब्जों तक की हो पड़ताल…निष्पक्षता, संस्कार और जनसरोकार के 10 गौरवमयी वर्ष ‘सत्य ज्ञान समागम’ ने पत्रकारिता से समाज को दी नई दिशा…🚨 जनहित विशेष रिपोर्ट: किराना दुकानों से लेकर बड़े संस्थानों तक हो सघन जांच, एक्सपायरी दवाइयों और खाद्य सामग्री की बिक्री पर लगे रोक…🔴 धान खरीदी 2026-27: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर! 15 नवंबर से खरीदी शुरू होने की संभावना, 31 जनवरी तक चल सकती है प्रक्रिया…न्यायधानी की जनता के जरूरी मुद्दे: सड़क मरम्मत, सरकारी सुविधाएं और सुरक्षा पर जवाबदेही जरूरी…छत्तीसगढ़ में जीएसटी जाँच का दायरा बढ़ाने की जरूरत? बाजारों से गोदामों तक हो नियमों के पालन की पड़ताल…मोदी सरकार की योजनाओं से जनता को क्या-क्या लाभ? कई सुविधाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी जानकारी और हेल्पलाइन नंबर जारी…
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › क्राइम › 12 लाख की ठगी और कार हड़पने का…

12 लाख की ठगी और कार हड़पने का आरोप, 8 माह से न्याय के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार..!

बिलासपुर, छत्तीसगढ़
बिलासपुर के थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत कतियापारा निवासी सर्वेश कश्यप (पिता स्व. राम स्वरूप कश्यप) ने धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने लाया है। पीड़ित का आरोप है कि मधुबन रोड नारियल कोठी निवासी एक व्यक्ति ने भरोसे में लेकर उनके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है।


धोखे से कार और नकदी हड़पने का आरोप
पीड़ित सर्वेश कश्यप के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ने साथ रहकर 12 लाख रुपये की राशि और उनकी कार ग्लैंजा (CG 04 MT 0027) को बिकवाने के नाम पर अपने कब्जे में ले लिया। इसके अलावा, जमीन के दस्तावेजों में सुधार कराने का झांसा देकर जरूरी कागजात भी ले लिए गए। पीड़ित का दावा है कि इस लेनदेन के संबंध में दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट भी हुआ था, जिसे अब नजरअंदाज किया जा रहा है।
प्रभाव और पहुंच का डर दिखाने का दावा
शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित व्यक्ति अक्सर बड़े अधिकारियों और रसूखदार नेताओं से अपने संबंधों का हवाला देकर दबाव बनाता है। इसी प्रभाव की आड़ में वह लोगों को अपने जाल में फंसाता है।


जांच का विषय: अकूत संपत्ति का स्रोत
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत के घेरे में आए व्यक्ति ने बिलासपुर और रायपुर में संदिग्ध गतिविधियों के जरिए भारी संपत्ति अर्जित की है। स्थानीय चर्चा है कि कुछ समय पूर्व तक आर्थिक रूप से सामान्य दिखने वाला व्यक्ति आज करोड़ों की संपत्ति का मालिक कैसे बन गया? यह निष्पक्ष जांच का बड़ा केंद्र हो सकता है।
8 महीनों से न्याय की उम्मीद में भटक रहा परिवार
पीड़ित सर्वेश कश्यप का कहना है कि उन्होंने थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराकर सभी साक्ष्य और दस्तावेज सौंप दिए हैं। बावजूद इसके, पिछले 8 महीनों से उन्हें केवल आश्वासन मिल रहा है। पीड़ित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लगातार थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।


नंबर बदलकर बचने की कोशिश का आरोप
जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति बार-बार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा है ताकि उसकी लोकेशन और गतिविधियों का पता न चल सके। पीड़ित का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की गंभीरता से जांच करे, तो इस पूरे मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
प्रशासन से न्याय की गुहार
पीड़ित परिवार ने छत्तीसगढ़ शासन और पुलिस महानिरीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने अपील की है कि प्रभाव और रसूख का डर दिखाने वाले ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि समाज के अन्य लोग इनके जाल में न फंसें।
✍️ सत्य ज्ञान समागम प्रेस न्यूज
(निष्पक्ष, निर्भीक, जनहित में)