ब्रेकिंग न्यूज़
कोटा ब्लॉक में शासकीय और वन भूमि की सुरक्षा पर बड़ा सवाल लूफा के 13 एकड़ मामले के बाद कई गांवों में जमीनों के कब्जे की शिकायतें चर्चा में, व्यापक जांच की उठी मांग…बप्पा का जयघोष, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सुख-शांति और समृद्धि की कामना….‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’: छात्रों ने मंच पर प्रस्तुत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्राउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह….अपराध समीक्षा बैठक में एसपी त्रिलोक बंसल के सख्त निर्देश 60 से 90 दिनों में अभियोग पत्र, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और नशे-सट्टे पर कार्रवाई पर जोर….स्टे लगी 13 एकड़ शासकीय पाठशाला व चारागाह भूमि का नक्शा काटने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश….साइबर ठगी का बढ़ता जाल: 2025 में ₹22,495 करोड़ की रकम रिपोर्ट, डिजिटल दुनिया में बढ़ी चुनौती…..नेवसा – पटैता, गांजर डोंगरी और सरायपाली क्षेत्र में शेर देखे जाने से हड़कंप: जंगल की ओर न जाने की अपील..!कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..!बिलासपुर रेंज साइबर थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई..!चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सूचना के चंद घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार..!🚨 जनहित का बड़ा सवाल फुटपाथ कहां गए ? शनिचरी बाजार में पैदल चलना भी चुनौती दुकानों के बाहर बढ़ता सामान और रास्ते पर कब्जे से पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर—नगर निगम की निगरानी पर उठ रहे सवाल….सेवा संकल्प अभियान दुर्गम बैगा-बिरहोर गांवों की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य की संजीवनी 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट बनीं ग्रामीणों के लिए …कोटा ब्लॉक में शासकीय और वन भूमि की सुरक्षा पर बड़ा सवाल लूफा के 13 एकड़ मामले के बाद कई गांवों में जमीनों के कब्जे की शिकायतें चर्चा में, व्यापक जांच की उठी मांग…बप्पा का जयघोष, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सुख-शांति और समृद्धि की कामना….‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’: छात्रों ने मंच पर प्रस्तुत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्राउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह….अपराध समीक्षा बैठक में एसपी त्रिलोक बंसल के सख्त निर्देश 60 से 90 दिनों में अभियोग पत्र, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण और नशे-सट्टे पर कार्रवाई पर जोर….स्टे लगी 13 एकड़ शासकीय पाठशाला व चारागाह भूमि का नक्शा काटने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश….साइबर ठगी का बढ़ता जाल: 2025 में ₹22,495 करोड़ की रकम रिपोर्ट, डिजिटल दुनिया में बढ़ी चुनौती…..नेवसा – पटैता, गांजर डोंगरी और सरायपाली क्षेत्र में शेर देखे जाने से हड़कंप: जंगल की ओर न जाने की अपील..!कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर..!बिलासपुर रेंज साइबर थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई..!चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को सूचना के चंद घंटे के भीतर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार..!🚨 जनहित का बड़ा सवाल फुटपाथ कहां गए ? शनिचरी बाजार में पैदल चलना भी चुनौती दुकानों के बाहर बढ़ता सामान और रास्ते पर कब्जे से पैदल राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर—नगर निगम की निगरानी पर उठ रहे सवाल….सेवा संकल्प अभियान दुर्गम बैगा-बिरहोर गांवों की दहलीज तक पहुंची स्वास्थ्य की संजीवनी 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट बनीं ग्रामीणों के लिए …
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’: छात्रों ने मंच पर प्रस्तुत…

‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’: छात्रों ने मंच पर प्रस्तुत की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्राउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर बढ़ाया छात्र-छात्राओं का उत्साह….

🌍 रायगढ़, 21 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट रायगढ़ में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिग्री कॉलेज रायगढ़ के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा और देश से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दर्शक दीर्घा में बैठकर विद्यार्थियों की पूरी प्रस्तुति देखी और उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से सेवा, समर्पण, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेशों को प्रभावी ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया।सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेशनाट्य मंचन में सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पड़ावों, परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच लिए गए निर्णयों तथा विकास से जुड़े विषयों को प्रस्तुत किया गया। कोरोना महामारी के कठिन दौर सहित विभिन्न परिस्थितियों का भी मंचन में उल्लेख किया गया।कार्यक्रम में ‘सेवा ही संकल्प’ की भावना को केंद्र में रखते हुए युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया गया। प्रस्तुति के बाद अतिथियों एवं दर्शकों ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की।17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियानउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में 12 संकल्प और 25 सेवा कार्यों को शामिल किया गया है।उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के साथ अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ना है।युवाओं की भागीदारी को बताया महत्वपूर्णउप मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और रचनात्मकता समाज में सेवा एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत कर सकती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और सेवा संकल्प अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25 वर्षों की यात्रा को नाट्य रूप में प्रस्तुत करना एक रचनात्मक प्रयास है। मंचन के माध्यम से सेवा भावना, सामाजिक दायित्व और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को प्रभावी ढंग से सामने रखा गया।ये रहे प्रमुख अतिथिकार्यक्रम में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रवींद्र गबेल, सभापति डिग्री लाल साहू, अरूणधर दीवान, गुरुपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, श्रीकांत सोमावार, विकास केडिया, अनुपम पाल, जतीन साव, अरूण कातोरे, पवन अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इसके अलावा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, डीएफओ अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय और जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, विद्यार्थी एवं नागरिक मौजूद रहे।