👉 BIG BREAKING NEWS | छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ मॉडल को राष्ट्रीय पहचान, पीएम स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को पांच पुरस्कार इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस श्रेणी में मिला द्वितीय पुरस्कार, पथ विक्रेताओं को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच, दवाइयां और ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की पहल को मिली सराहना


🌍 बिलासपुर, 24 नवंबर 2026:- छत्तीसगढ़ में पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ उनके स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में संचालित ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को विभिन्न श्रेणियों में कुल पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
इनमें मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और पीएम स्वनिधि योजना के समन्वय से संचालित नवाचार को ‘इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेस’ श्रेणी में देशभर में द्वितीय पुरस्कार मिला है।नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित स्वनिधि सम्मान पुरस्कार-2026 समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।स्वास्थ्य जांच के साथ ऋण सुविधा, शिविरों में बढ़ी भागीदारीइस नवाचार के तहत पीएम स्वनिधि के ऋण शिविरों को मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट से जोड़ा गया। इससे हेल्थ-कम-लोन कैंप शुरू किए गए, जहां पथ विक्रेताओं और उनके परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, 41 प्रकार की जांच और 170 प्रकार की जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।साथ ही ऋण आवेदन भरने, सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल तैयार करने और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में भी सहायता दी गई।विभागीय जानकारी के अनुसार, पहले इन शिविरों में लगभग 50 से 60 पथ विक्रेता पहुंचते थे, जबकि मोबाइल मेडिकल यूनिट जुड़ने के बाद यह संख्या बढ़कर 120 से 150 तक पहुंच गई। प्रति शिविर ऋण आवेदन भी 20-25 से बढ़कर 60-70 तक हो गए।92.93 करोड़ रुपये का ऋण वितरितसितंबर 2025 से अक्टूबर 2026 के बीच 31,056 मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविरों के माध्यम से 66,959 पात्र ऋण आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 48,523 आवेदन स्वीकृत किए गए और 46,081 पथ विक्रेताओं को कुल 92 करोड़ 93 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया।इसमें प्रथम चरण के 32,478, द्वितीय चरण के 9,110 और तृतीय चरण के 4,493 ऋण शामिल हैं।172 नगरीय निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत प्रदेश के 172 नगरीय निकायों में 150 मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।नवंबर 2020 से अक्टूबर 2026 तक इन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से:- 2,03,130 स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।- 1.41 करोड़ मरीजों का उपचार किया गया।- 37.37 लाख लैब टेस्ट किए गए।- 1.24 करोड़ दवाइयों का वितरण किया गया।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पीएम स्वनिधि और स्वास्थ्य योजना के एकीकरण के बाद महिला पथ विक्रेताओं की भागीदारी 45 प्रतिशत से बढ़कर 68 प्रतिशत तक पहुंची है।महिलाओं और जरूरतमंद क्षेत्रों तक भी पहुंच रही सुविधामहिला स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 17 नगरीय निकायों में 11 दाई-दीदी क्लीनिक मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित हैं। इनके माध्यम से 11,170 शिविरों में 6.87 लाख मरीजों का उपचार, 1.81 लाख लैब टेस्ट और 6.24 लाख दवाइयों का वितरण किया गया।वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में भी सुरक्षित स्थानों पर शिविर लगाने, स्थानीय पुलिस के सहयोग, घर-घर संपर्क और स्थानीय भाषाओं में संवाद के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्वास्थ्य सुरक्षा से परिवारों को आर्थिक राहतइस पहल का उद्देश्य केवल ऋण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि पथ विक्रेताओं के परिवारों को स्वास्थ्य संबंधी आकस्मिक खर्चों से राहत देना भी है। विभागीय अनुमान के मुताबिक, निःशुल्क जांच, लैब टेस्ट और दवाइयों से प्रत्येक परिवार को सालाना लगभग 5,000 से 7,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।साथ ही उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी गैर-संचारी बीमारियों की समय पर पहचान और नियमित जांच पर भी जोर दिया जा रहा है।जनहित का सवाल: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेछत्तीसगढ़ को मिले राष्ट्रीय सम्मान के साथ अब यह भी महत्वपूर्ण है कि इस मॉडल का लाभ प्रदेश के प्रत्येक पात्र पथ विक्रेता तक पहुंचे। विशेषकर छोटे शहरों, कस्बों और दूरस्थ नगरीय क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों की पहचान, ऋण स्वीकृति, समय पर वितरण और स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित की जानी चाहिए।सरकारी योजनाओं की वास्तविक सफलता पुरस्कारों के साथ-साथ इस बात से भी तय होती है कि जरूरतमंद परिवारों को धरातल पर कितना लाभ मिल रहा है।निष्कर्ष: ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ पहल ने स्वास्थ्य सुविधाओं और आर्थिक सहायता को एक मंच पर लाने का मॉडल प्रस्तुत किया है। अब इस व्यवस्था की निरंतरता, पारदर्शिता और अंतिम व्यक्ति तक पहुंच ही इसकी दीर्घकालीन सफलता का आधार होगी।
सतपाल सिंह भदराजाप्रदेश अध्यक्ष/संस्थापक — न्यूज़ पोर्टल पत्रकार संघ भारत प्रधान संपादक — सत्य ज्ञान समागम प्रेस न पक्ष, न विपक्ष — केवल निष्पक्ष जनहित।









