ब्रेकिंग न्यूज़
बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!कोटा ब्लॉक में शासकीय और वन भूमि की सुरक्षा पर बड़ा सवाल लूफा के 13 एकड़ मामले के बाद कई गांवों में जमीनों के कब्जे की शिकायतें चर्चा में, व्यापक जांच की उठी मांग…बप्पा का जयघोष, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सुख-शांति और समृद्धि की कामना….बिलासपुर की कार्रवाई ने खड़े किए बड़े सवाल: फर्जी दस्तावेजों पर शिकंजा जरूरी, लेकिन नागरिकों की पहचान की जांच भी हो निष्पक्ष…GST पर केंद्र और राज्य सरकारों की सख्ती, कर चोरी करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी…स्मार्ट सिटी के हर प्रोजेक्ट की बनेगी SOP, संचालन से कमाई तक तैयार होगा खाका दीर्घकालिक उपयोगिता पर जोर, बेहतर इस्तेमाल और राजस्व सृजन की संभावनाएं तलाशने के निर्देश…हॉकी प्रीमियर लीग की लॉन्चिंग, 25 से 27 सितंबर तक मैदान में दिखेगा हॉकी का रोमांच छह टीमें होंगी आमने-सामने, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतर मंच….सेवा संकल्प अभियान में पारंपरिक वैद्यों का सम्मान आयुष स्वास्थ्य मेले में 973 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की भी सुविधा…भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…साइबर अपराध से बचाव का मंत्र—“रूको, सोचो, एक्शन लो”पीजी कॉलेज बेमेतरा में एसपी त्रिलोक बंसल ने विद्यार्थियों से किया संवाद….BREAKING NEWS | सोशल मीडिया पर खुलेआम सट्टा-कैसीनो के विज्ञापन, सरकारी रोक के बावजूद कैसे पहुंच रहा कंटेंट?….अवैध कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने वाले आरोपी पर कोटा पुलिस का प्रहार..!विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ की घोषणा..!कोटा ब्लॉक में शासकीय और वन भूमि की सुरक्षा पर बड़ा सवाल लूफा के 13 एकड़ मामले के बाद कई गांवों में जमीनों के कब्जे की शिकायतें चर्चा में, व्यापक जांच की उठी मांग…बप्पा का जयघोष, भक्ति में सराबोर हुआ माहौल कान्यकुब्ज ब्राह्मण महिला समाज की महिलाओं ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, सुख-शांति और समृद्धि की कामना….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › देश › भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत…

भूमिया मंदिर बागपत में गणेश महोत्सव के तहत हवन व विशाल भंडारा हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद, शुक्रवार को निकलेगी भगवान गणेश की विसर्जन शोभायात्रा…

🌍 बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। शिव भूमिया मंदिर बागपत में चल रहे गणेश महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को विधि-विधान के साथ हवन, कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।गणेश महोत्सव के मुख्य सेवक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से आहुतियां अर्पित कीं। इसके बाद कन्याओं का पूजन किया गया। वहीं, 14 सितंबर से व्रत रख रहे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद अपना व्रत खोला।इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने सब्जी, पूरी और हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। पूरे परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण करने को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।मुख्य सेवक कुलदीप भारद्वाज ने गणेश महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से गणेश महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक भावना के साथ संपन्न हो रहा है।उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भगवान श्री गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के उपरांत विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धा और उत्साह के साथ शामिल होने का आह्वान किया।पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन आचार्य सचिन शर्मा, आचार्य विवेक शर्मा, पंडित हर्ष शर्मा, पंडित राजकमल पांडे एवं तंत्राचार्य आनंदेश्वर जी महाराज द्वारा विधि-विधान से कराया गया।इस अवसर पर तंत्राचार्य आनंदेश्वर जी महाराज, मुख्य सेवक कुलदीप भारद्वाज, उनकी पत्नी सरिता, पुत्र शिखर भारद्वाज एवं शिवम भारद्वाज, भाई बृजमोहन भारद्वाज, टीटू भारद्वाज, विकास शर्मा एवं उनकी पत्नी सुमन, मनोज ठाकुर सहित परिवार, बबली चौहान, राहुल, सोराज, ब्रिजेश, रोहित, कार्तिक, अंशुल, गौरव, अनिकेत, पत्रकार विपुल जैन, रॉकी शर्मा, डॉ. नरेंद्र सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।