ब्रेकिंग न्यूज़
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..बारिश ने भरी जलाशयों की झोली, किसानों को राहत; संभाग स्तरीय बैठक में सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा”🚨 BREAKING NEWS 🚨PWD का बड़ा एक्शन!🔴 काम में लापरवाही पर 6 ठेकेदारों पर गिरी गाज2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त4 ठेकेदारों के पंजीयन पर नवीनीकरण की रोक….आजादी का पर्व, ध्वजारोहण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश……AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की गहन समीक्षा.!चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हाईवा वाहन का केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का मशरूका बरामद..!अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती उषा आफले के नेतृत्व में जनहित की आवाज को मिली नई मजबूती बिलासपुर में RPI (आठवले) का राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन, 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान…..बारिश ने भरी जलाशयों की झोली, किसानों को राहत; संभाग स्तरीय बैठक में सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा”🚨 BREAKING NEWS 🚨PWD का बड़ा एक्शन!🔴 काम में लापरवाही पर 6 ठेकेदारों पर गिरी गाज2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त4 ठेकेदारों के पंजीयन पर नवीनीकरण की रोक….आजादी का पर्व, ध्वजारोहण के साथ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश……AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!AI ‘रेट्रो’ ट्रेंड की चपेट में इंस्टाग्राम: आम जोड़ियों से लेकर नेता-मंत्रियों पर भी चढ़ा 80-90 के दशक के रोमांस का जादू..!सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने की गहन समीक्षा.!चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हाईवा वाहन का केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का मशरूका बरामद..!अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखने वाले आरोपी पर तारबाहर पुलिस का प्रहार..!जिले में चावल महोत्सव के साथ मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस..!बिलासपुर में वैश्य साहू समाज ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी..!बेमेतरा में साइबर जागृति अभियान तेज.!
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार बेमेतरा पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह, डीआईजी…

बेमेतरा पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह, डीआईजी रामकृष्ण साहू सहित जनप्रतिनिधि और मीडिया ने खेली होली….!

बेमेतरा (छत्तीसगढ़)
होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद रक्षित केन्द्र बेमेतरा (पुलिस लाइन) में बेमेतरा पुलिस परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रामकृष्ण साहू (आईपीएस) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, एसडीएम प्रकाश कुमार भारद्वाज, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी भूषण एक्का, एसडीओपी विनय कुमार, डीएसपी कौशिल्या साहू, डीएसपी शशीकला उइके सहित पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

होली मिलन समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। ढोल-नगाड़ों और साउंड सिस्टम की धुन पर उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए होली का आनंद लिया।

इस अवसर पर डीआईजी रामकृष्ण साहू और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व समाज में भाईचारे और सकारात्मकता की भावना को मजबूत करता है।

गौरतलब है कि होली पर्व के दौरान जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी और जवान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मुस्तैद रहे। पुलिस की सतर्कता और मेहनत के कारण जिले में लोगों ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया।

अंत में डीआईजी एवं जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और मीडिया प्रतिनिधियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।