ब्रेकिंग न्यूज़
मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….मिलावट, निर्माण भ्रष्टाचार और अस्पतालों की गंभीर लापरवाही—जवाबदेही तय करने के लिए बने विशेष जनहित कानून…तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: त्योहारी सीजन में चाकू लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 2024 से फरार स्थाई वारंटी भी दबोचा..!श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: धर्म, सत्य और कर्म का संदेश देने वाला पावन पर्व..धर्म, संस्कृति, संस्कार और इतिहास : हमारी पहचान का आधार, वर्तमान की जिम्मेदारीपरंपरा को केवल याद करना नहीं, उसे जीवन में उतारना ही सच्चे संस्कार की पहचान…..न्यायधानी बिलासपुर में बारिश ने खोली विकास की पोल: जलभराव, गड्ढों और बदहाल सड़कों से जनता परेशान टैक्स के पैसे से होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, सरकार और जांच एजेंसियों से जवाबदेही तय करने की मांग…10 लाख की ओपनिंग से 47 करोड़ तक पहुंची ‘हनुमान अंश’, आध्यात्मिक सिनेमा की बनी नई मिसाल नीम करोली बाबा के जीवन और संदेश से प्रेरित फिल्म को दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त समर्थन …मुख्यमंत्री जी, अपराधी क्यों नहीं डर रहा कानून से❓बिलासपुर ग्रामीण में उदित सिंह को मिली नई जिम्मेदारी…..हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: स्कूलों में पहुंची पुलिस, बच्चों को साइबर अपराध, यातायात और नए कानूनों की दी जानकारी बेमेतरा पुलिस ने …..तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राहगीरों को चाकू से डराने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार..!इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का संदेश…..छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड देगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’10 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम छत्‍तीसगढ समाचार बिलासा एयरपोर्ट पर सुरक्षा का कड़ा इम्तिहान: एंटी-हाईजैक…

बिलासा एयरपोर्ट पर सुरक्षा का कड़ा इम्तिहान: एंटी-हाईजैक मॉक ड्रिल में सुरक्षा बलों ने आतंकियों को किया ढेर..!

बिलासपुर, 30 मई 2026बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, बिलासपुर में शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए एक हाई-प्रोफाइल ‘एंटी-हाईजैक मॉक ड्रिल’ का सफल आयोजन किया गया। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस वार्षिक अभ्यास का मुख्य उद्देश्य विमान अपहरण जैसी विषम परिस्थितियों में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और आपसी समन्वय का परीक्षण करना था।ऑपरेशन का विवरणमॉक ड्रिल के परिदृश्य के अनुसार, एयरपोर्ट पर एक विमान के हाईजैक होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने तुरंत जिला दंडाधिकारी श्री संजय अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही एयरपोर्ट नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर, सीआईएसएफ (CASO), एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर और स्थानीय पुलिस बल के साथ एयरोड्रोम कमिटी के सभी सदस्य तुरंत एंटी-हाईजैक कंट्रोल रूम में सक्रिय हो गए।क्विक रिस्पांस टीम की त्वरित कार्रवाईड्रिल के दौरान विमान में 30 यात्री ‘बंधक’ बनाए गए थे। अपहरणकर्ताओं द्वारा अपनी मांगें रखी जा रही थीं, तभी एयरपोर्ट की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने सुनियोजित तरीके से मोर्चा संभाला। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आतंकी को मार गिराया और दूसरे को सफलतापूर्वक दबोच लिया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक घायल यात्री को सुरक्षित निकालकर एयरपोर्ट स्थित एमआई रूम में प्राथमिक उपचार दिया गया।सुरक्षा तंत्र हुआ और मजबूतजिला दंडाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुई इस ड्रिल के बारे में अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास सुरक्षा एजेंसियों के आपसी तालमेल को बेहतर बनाने के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मॉक ड्रिल न केवल सुरक्षा तैयारियों की खामियों को उजागर करते हैं, बल्कि आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाते हैं।इस सफल अभ्यास ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बिलासा एयरपोर्ट पर किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं।