ब्रेकिंग न्यूज़
डी.पी. विप्र एजुकेशन कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ अभियान का सफल आयोजन..!पत्रकार संगठन एक-दूसरे का सहयोग करें, जनहित की खबरों को मिले सामूहिक समर्थन..केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग बिलासपुर प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र, कहा—छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को मिले उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर…आयुष्मान योजना में फर्जी क्लेम पर कार्रवाई तेज, अब हर अस्पताल की हो नियमित जांच…जनसुनवाई में एसपी त्रिलोक बंसल ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं भूमि विवाद, पारिवारिक एवं आपराधिक मामलों से जुड़े आवेदन पहुंचे, अधिकारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश….🚨 कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पर कनिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबितजांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई….🚨 राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबार पर DGGI की बड़ी कार्रवाई…गुमशुदा नाबालिग की तलाश, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील…अटल विश्वविद्यालय में ‘जागरूक नारी’ अभियान के तहत मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित..!पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, सिरगिटटी पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार; शव जंगल में छिपाया था..!पेड़ कटाई, वनभूमि अतिक्रमण और कथित अनियमितताओं पर अब हो कड़ी निगरानी और पारदर्शी कार्रवाई…..हर मोहल्ले की जागरूकता से कम हो सकता है अपराध….डी.पी. विप्र एजुकेशन कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ अभियान का सफल आयोजन..!पत्रकार संगठन एक-दूसरे का सहयोग करें, जनहित की खबरों को मिले सामूहिक समर्थन..केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थानीय छात्रों के लिए 20% सीट आरक्षण की मांग बिलासपुर प्रेस क्लब ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव को सौंपा पत्र, कहा—छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को मिले उच्च शिक्षा का बेहतर अवसर…आयुष्मान योजना में फर्जी क्लेम पर कार्रवाई तेज, अब हर अस्पताल की हो नियमित जांच…जनसुनवाई में एसपी त्रिलोक बंसल ने सुनी आम नागरिकों की समस्याएं भूमि विवाद, पारिवारिक एवं आपराधिक मामलों से जुड़े आवेदन पहुंचे, अधिकारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश….🚨 कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही पर कनिष्ठ लेखा परीक्षक निलंबितजांच में प्रथमदृष्टया अनियमितता पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी की कार्रवाई….🚨 राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबार पर DGGI की बड़ी कार्रवाई…गुमशुदा नाबालिग की तलाश, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील…अटल विश्वविद्यालय में ‘जागरूक नारी’ अभियान के तहत मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम आयोजित..!पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, सिरगिटटी पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार; शव जंगल में छिपाया था..!पेड़ कटाई, वनभूमि अतिक्रमण और कथित अनियमितताओं पर अब हो कड़ी निगरानी और पारदर्शी कार्रवाई…..हर मोहल्ले की जागरूकता से कम हो सकता है अपराध….
🔔

न्यूज़ अलर्ट चालू करें

ब्रेकिंग न्यूज़ की तुरंत जानकारी पाएं

💬
🏠 होम › छत्‍तीसगढ समाचार › डी.पी. विप्र एजुकेशन कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ अभियान…

डी.पी. विप्र एजुकेशन कॉलेज में ‘जागरूक नारी’ अभियान का सफल आयोजन..!

बिलासपुर। महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आर्यन फिल्म द्वारा संचालित ‘जागरूक नारी’ अभियान का आयोजन डी.पी. विप्र एजुकेशन कॉलेज में सफलतापूर्वक किया गया।

यह आयोजन बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल आईएएस एवं बिलासपुर DIG-SSP श्री रजनेश सिंह IPS के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं एवं प्रशिक्षार्थियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. उषा किरण वाजपेयी, डॉ. कविता पुजारा एवं श्रीमती एंजेल चौकसे ने छात्राओं से संवाद करते हुए स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा मिश्रा, डॉ. धनलाल जायसवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आनंद कश्यप, डॉ. अरविंद यादव, डॉ. महेंद्र पटेल, डॉ. कपिल काटले, श्रीमती श्वेता ठाकुर, ट्विंकल बघेल, सुश्री नीलम बघेल, सुश्री अनुष्का शुक्ला, श्री सौरव दास, श्री धनेश साहू, श्री जुगल किशोर सहित एनएसएस स्वयंसेवकों तथा डी.एल.एड. एवं बी.एड. प्रशिक्षार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, स्वच्छता अपनाने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया। साथ ही महिलाओं एवं किशोरियों को अपने अधिकारों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।

‘जागरूक नारी’ अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। आर्यन फिल्म द्वारा इस अभियान के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सहयोगी

Rapido | Hotel Bansi Wala | Tercel Herbal Pvt. Ltd.

अभियान को सफल बनाने में सहयोगी संस्थाओं के योगदान के लिए आर्यन फिल्म टीम ने आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डी.पी. विप्र एजुकेशन कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्य, समस्त शिक्षकगण, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा डी.एल.एड. एवं बी.एड. प्रशिक्षार्थियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।